चुनाव

“मोदी को फिर से PM बनाने का मतलब है PAK की गोली का जवाब तोप के गोले से देना”, अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब पाकिस्तान से चलने वाली हर गोली का जवाब तोप के गोले से देना है. शाह ने कांग्रेस पर पड़ोसी देश के एजेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया. अमित शाह केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राव साहेब दानवे के लिए मध्य महाराष्ट्र के जालना लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.

“गोली का जवाब तोप के गोले से देना”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब पाकिस्तान से चलाई जाने वाली हर गोली का जवाब तोप के गोले से देना है.” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में, यह निर्णय लिया गया है कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री कौन होगा, लेकिन विपक्षी इंडिया गठबंधन में इस मुद्दे पर फैसला लिया जाना बाकी है.

इंडिया अलायंस पर हमला

अमित शाह ने कहा, “उनके नेताओं का कहना है कि वे एक-एक कर प्रधानमंत्री बनेंगे. लेकिन इस तरह के विशाल देश को एक साझेदारी वाली कंपनी की तरह नहीं चलाया जा सकता. उनके पास कोई दृष्टि नहीं है. लेकिन मोदी ने 10 साल काम किया है और उनके पास 25 वर्षों का एजेंडा है. प्रधानमंत्री मोदी ने (पाकिस्तान के खिलाफ) सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले किए. मोदी ने नक्सलवाद को खत्म किया, लेकिन राहुल इसपर सवाल उठा रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- “अकबरपुर का नाम लेने में भी संकोच होता है, अब ये सब बदल जाएगा”, CM Yogi बोले- गुलामी के निशान को समाप्त करेंगे

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत विपक्ष नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) रद्द करने के बारे में बात कर रहा है, और यदि यह सत्ता में आ गया तो अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का पाप करेगा. उन्होंने राम मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया ताकि उनका वोट बैंक खराब न हो.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

48 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

42 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago