चुनाव

Lok Sabha Election 2024: न होली मिलन और न रोजा इफ्तार… आखिर अखिलेश क्यों ठुकरा रहे हैं कांग्रेस का निमंत्रण?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत गरम है तो वहीं त्योहारों के इस माहौल के बीच मेल-मिलाप के बहाने सियासी मकसद साधने का भी सिलसिला लगातार जारी है.

प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी चुनाव प्रचार में दोनों दलों के प्रमुख नेता एक साथ एक मंच पर दिखाई नहीं दिए हैं. हाल ही में होली मिलन समारोह में कांग्रेस ने अखिलेश को बुलाया था, लेकिन वह नहीं गए और न ही कोई अन्य सपा नेता पहुंचा.

अब कांग्रेस की इफ्तार पार्टी को भी उन्होंने नजरअंदाज कर दिया है. ये घटना यूपी की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है. कहा जा रहा है कि कहीं अभी भी तो अखिलेश अंदर ही अंदर कांग्रेस से नाराज तो नहीं चल रहे हैं?

बता दें कि कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दरार पड़ गई थी. अखिलेश ने इसका बदला यूपी में लेने के लिए भी कहा था. हालांकि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को सपा ने 17 सीटें दी हैं. तो वहीं राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि लगता है अब भी अखिलेश पूरी तरह से कांग्रेस से खुश नहीं हुए हैं.

दरअसल, बीते सोमवार को कांग्रेस ने लखनऊ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था और अखिलेश को भी निमंत्रण दिया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे. इसके बाद एक बार फिर पार्टी से कांग्रेस ने अखिलेश को इफ्तार पार्टी का निमंत्रण दिया लेकिन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था. हालांकि सपा नेताओं में सिर्फ पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, एमएलसी जासलीर अंसारी और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह ही पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें-UP Police Recruitment Exam: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में STF को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

एक अन्य इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे अखिलेश

राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में हुई एक अन्य इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कांग्रेस के यहां नहीं गए. उन्होंने इफ्तार पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.

क्या बोले अजय राय

कांग्रेस के निमंत्रण पर अखिलेश के न पहुंचने को लेकर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा है कि ‘हमने होली मिलन समारोह के बाद अब इफ्तार का आयोजन किया था. सपा के सभी नेताओं को बुलाया था. अखिलेश यादव व्यस्तता की वजह से नहीं पहुंच सके.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago