अप्रैल 2024 व्रत-त्योहार लिस्ट.
April 2024 Vrat Tyohar List: अप्रैल का महीना बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल इस महीने चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जयंती समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं. इसके अलावा इस महीने सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. इतना ही नहीं, अप्रैल की 9 तारीख से हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर 2081) की शुरुआत हो रही है. ऐसे में पंचांग के अनुसार, जानते हैं अप्रैल में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट.
शीतला अष्टमी (बासोड़ा)- 02 अप्रैल (मंगलवार)
पापमोचनी एकादशी – 05 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)
शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत- 06 अप्रैल (शनिवार)
मासिक शिवरात्रि- 07 अप्रैल 2024 (रविवार)
चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष आरंभ, नवसंवत्सर 2081, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा- 09 अप्रैल (मंगलवार)
मत्स्य जयंती, गौरी पूजा- 1 अप्रैल (गुरुवार)
लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी- 12 अप्रैल (शुक्रवार)
यमुना छठ- 14 अप्रैल (रविवार)
मासिक दुर्गाष्टमी- 16 अप्रैल (मंगलवार)
रामनवमी – 17 अप्रैल (बुधवार)
कामदा एकादशी- 19 अप्रैल (शुक्रवार)
वामन द्वादशी- 20 अप्रैल (शनिवार)
हनुमान जन्मोत्सव, चैत्र पूर्णिमा व्रत- 23 अप्रैल (मंगलवार)
विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत- 27 अप्रैल (शनिवार)
पंचांग के मुताबिक, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण सोमवर 8 अप्रैल को लगेगा. इस दिन चैत्र मास की अमावस्या रहेगी. 50 साल बाद लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण 4 घंटे 25 मिनट की होगी. इस दौरान तकरीबन 8 मिनट तक पूरी धरती पर घना अंधेरा छा जाएगा. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगेगा. इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक नहीं माना जाएगा. लेकिन, अमेरिका में इस सूर्य ग्रहण को लेकर डर का माहौल है.
अप्रैल में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 तारीख (मंगलवार) से हो रही है. इसके अलावा इस दिन से हिंदू नववर्ष और संवत्सर 2081 की शुरुआत भी हो रही है. हिंदू नववर्ष के राजा चंद्रमा हैं, जबकि मंत्री शनि देव रहेंगे. इस साल चैत्र नवरात्रि 17 अप्रैल 2024 तक है.
पंचाग के अनुसार, इस साल राम नवमी 17 अप्रैल, बुधवार को है. राम नवमी पर पूजा का लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 22 मिनट से दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को मध्याह्न यानी दोपहर के वक्त भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था.
हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल चैत्र की पूर्णिमा 23 अप्रैल को पड़ रही है. ऐसे में इस साल हनुमान जन्मोत्सव, मंगलवार 23 अप्रैल को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. पंचांग के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 25 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 24 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगी.
यह भी पढ़ें: इस साल हनुमान जयंती पर पर बन रहा दुर्लभ संयोग, शनि दोष से छुटकारा दिलाएगा ये 1 काम
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024: घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन की सामग्री
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…