चुनाव

Election 2024: BJP को मिलेंगी इतनी सीटें…अमेरिका के पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव जारी है और राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी राजनीतिक विशेषज्ञ इयान ब्रेमर की भविष्यवाणी सामने आ रही है. उन्होंने भाजपा को लेकर दावा किया है कि इस चुनाव में भाजपा को 305 सीटें मिलेंगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

अमेरिका के जाने-माने पॉलिटिकल एक्सपर्ट और रिस्क एंड रिसर्च कन्सल्टिंग फर्म यूरेशिया ग्रुप के संस्थापक इयान ब्रेमर ने पीएम मोदी के लिए दावा किया है कि वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं. उन्होंने एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में कहा है, ‘यूरेशिया ग्रुप की रिसर्च में सामने आया है कि बीजेपी के 295 से 315 सीटें जीतने की उम्मीद है.’ हालांकि उन्होंने इसमें 10 सीटें प्लस और माइनस होने की संभावना भी जताई है.

बहुत अधिक अनिश्चितता नहीं

उन्होंने कहा, ‘मेरी रुचि दुनिया के सभी चुनावों में है (जिसमें यूरोपीय संघ में चुनाव और संभवत: यूनाइटेड किंगडम में एक राष्ट्रीय चुनाव भी शामिल है), भारत, जिसमें सबसे बड़ा लोकतंत्र है, में सबसे सहज परिवर्तन होता है. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के बारे में बहुत अधिक अनिश्चितता नहीं है.’

ब्रेमर ने ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष और पारदर्शी’ भारतीय चुनावी प्रक्रिया की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ‘मोदी लगभग निश्चित रूप से मजबूत आर्थिक प्रदर्शन और लगातार सुधार के दम पर तीसरा कार्यकाल जीतने जा रहे हैं, जो कि एक बहुत ही स्थिर संदेश है.’

2014 और 2019 में BJP की जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 का चुनाव 282 सीटों (एनडीए सहयोगियों सहित 336) और 2019 का चुनाव 303 (एनडीए सहयोगियों सहित 353) सीटों के साथ जीता था.

उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी इस साल अपनी हैट्रिक पूरी कर लेगी – यह भविष्यवाणी चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा भी की गई है, जिन्होंने 2014 में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त किया था. हालांकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA Alliance को एक मजबूत चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.


ये भी पढ़ें: सीहोर के कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शिकायत, ये लगाया गया है आरोप


पांच चरण के हो चुके हैं चुनाव

बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं, जिसमें से पांच चरण के लिए मतदान हो चुका है. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के तमाम नेता लगातार बहुमत की सरकार बनने और 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं.

दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में शामिल कांग्रेस-सपा-आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तो ये तक कह चुके हैं कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है. इसके अलावा खड़गे ये भी कह चुके हैं कि ये तो नहीं बता सकता कि इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, लेकिन भाजपा सत्ता से बाहर होने वाली है.

बनेगी एनडीए की मजबूत सरकार

बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए पीएम मोदी लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. बुधवार को दिल्ली के द्वारका में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया है कि पांच चरण के मतदान ने बीजेपी-एनडीए की मजबूत सरकार पक्की कर दी है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये तक बता दिया है कि अब तक हुए मतदान में एनडीए को कितने सीटें मिली हैं. उन्होंने दावा किया है कि पांच चरणों के हुए मतदान में एनडीए गठबंधन 310 का आंकड़ा पार कर चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago