देश

अन्य जिलों के छात्रों को प्रवेश देने से नहीं रोक सकता जवाहर नवोदय विद्यालय: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी छात्र को केवल इस आधार पर प्रवेश देने से वंचित नहीं किया जाए कि वह उस जिले का नहीं है, जहां पर स्कूल स्थित है. जस्टिस सी. हरिशंकर ने उक्त निर्देश देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय, मुंगेशपुर के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें एक छात्रा को प्रवेश देने से मना कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि छात्रा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश की अर्हता रखती है और वह वहां पर अपनी पढाई जारी रखेगी.

छात्रा की याचिका पर दिया आदेश

जस्टिस सी. हरिशंकर ने यह आदेश एक छात्रा की याचिका पर दिया, जिसने पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई राजधानी दिल्ली के पेशवा रोड स्थित नवयुग स्कूल में की थी और मुंगेशपुर के जवाहर नवोदय स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश चाहती थी. स्कूल ने छात्रा को इस आधार पर प्रवेश देने से मना कर दिया था कि उसकी पिछली पढ़ाई नई दिल्ली जिले में हुई थी, जबकि मुंगेशपुर इलाका उत्तर पश्चिम दिल्ली में है.


इसे भी पढें: Lok Sabha Election 2024: छठे चरण का चुनाव प्रचार हुआ समाप्त, 58 सीटों पर 25 मई को होना है मतदान, मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार से लेकर इन बड़े नामों की प्रतिष्ठा दांव पर


 

पहले भी उठ चुका है मामला

जस्टिस ने इसी तरह के एक अन्य मामले पर गौर किया, जिसमें एक पीठ ने मामला लंबित होने के दौरान एक अंतरिम उपाय के तौर पर एक छात्र को जवाहर नवोदय विद्यालय में पढाई जारी रखने की अनुमति दी थी. उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय को इसलिए यह सुनिश्चित करने निर्देश दिया जाता है अब से वह पहले के आदेश का पालन करे और छात्र को अपने यहां प्रवेश देने से वंचित न करे, क्योंकि छात्र उसके जिले का नहीं है. साथ ही इस तरह के छात्रों को राहत पाने के लिए हमेशा अदालत न आना पड़े.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

27 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

41 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

45 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

51 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago