Assam Election 2026: असम में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. आज शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा, जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इसी निर्णायक मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज असम के अहम दौरे पर हैं. चुनाव प्रचार के इस अंतिम दिन उन्होंने राज्य की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली ‘बराक घाटी’ (Barak Valley) पर अपना पूरा फोकस रखा है.
केंद्रीय गृह मंत्री आज बराक घाटी क्षेत्र में तूफानी दौरा करते हुए तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में इस दौरे को लेकर भारी उत्साह है. अमित शाह का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहली जनसभा (पाथरकांडी निर्वाचन क्षेत्र): अमित शाह अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सुबह 11:15 बजे पाथरकांडी से करेंगे. यह रैली श्रीभूमि स्थित लालमाटी कलाछर्रा मैदान में आयोजित की जाएगी.
दूसरी जनसभा (हैलाकांडी निर्वाचन क्षेत्र): इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वह हैलाकांडी पहुंचेंगे, जहां डीएसए प्ले ग्राउंड (DSA Play Ground) में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के लिए वोट की अपील करेंगे.
तीसरी जनसभा (लखीपुर और उदरबोंद निर्वाचन क्षेत्र): दिन की आखिरी और तीसरी जनसभा दोपहर 02:00 बजे कछार के पुलिस परेड ग्राउंड में होगी, जहां लखीपुर और उदरबोंद क्षेत्र के मतदाता और कार्यकर्ता जुटेंगे.
असम में 9 अप्रैल को होने वाली वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा और मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज शाम को आधिकारिक रूप से लाउडस्पीकर और रैलियों के जरिए होने वाले चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी. चुनाव नियमों के अनुसार, मतदान से 48 घंटे पहले ‘साइलेंस पीरियड’ शुरू हो जाता है, जिसके बाद नेता और उम्मीदवार केवल डोर-टू-डोर (घर-घर जाकर) ही जनसंपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: इंदौर में धड़ाम से गिरी ओवरलोड लिफ्ट, मातम में बदला माहौल; दुल्हन से मिलने जा रहे थे रिश्तेदार
बराक घाटी असम की सियासत में एक अहम भूमिका निभाती है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अंतिम दिन कोई भी दल कसर नहीं छोड़ना चाहता. अमित शाह अपनी इन रैलियों में विकास, सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे. दूसरी तरफ, राज्य के अन्य हिस्सों में भी आज तमाम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों के दिग्गज नेता अपनी-अपनी अंतिम रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रचार के इस अंतिम दिन के बाद 9 अप्रैल को जनता किस करवट बैठती है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…