चुनाव

कोलकाता नहीं छोड़ेंगे अमित शाह! मैराथन बैठकों का दौर जारी, 5 दिन बंगाल में डालेंगे डेरा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी पुरजोर कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर पार्टी के तमाम दिग्गज नेता लगातार राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इस बीच मंगलवार रात अमित शाह ने राजधानी कोलकाता में दूसरे फेज में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रभारी और प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

जानकारी के मुताबिक ये बैठक करीब 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली. बंगाल के पांचों संभागों की बैठक लेने के कार्यक्रम में अमित शाह की ये आखिरी बैठक थी. इस बैठक में गृह मंत्री जमीनी तैयारियों का जायजा, कमियों का मूल्यांकन और आगे की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हैं. 27 अप्रैल तक गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में ही रहेंगे. यानी जब तक दोनों चरणों की वोटिंग पूरी नहीं हो जाती शाह बंगाल नहीं छोड़ेंगे.

तैयारियों और कमियों का जायजा ले रहे शाह

बंगाल में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण की वोटिंग गुरुवार (23 अप्रैल) को होगी. पहले चरण के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. अमित शाह लगातार पूरे बंगाल को साधने की कोशिश कर रहे हैं. शाह पार्टी की तैयारियों और कमियों का जायजा ले रहे हैं. वो लगातार रैलियों के साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और पार्टी की तैयारियों और कमियों का जायजा ले रहे हैं.

रैली में TMC पर जमकर बरसे गृह मंत्री

मंगलवार को अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, घुसपैठियों जैसे मुद्दों पर ममता सरकार को घेरा. साथ ही भरोसा जताया कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी.

‘बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराएंगे’

कुलटी में चुनावी रैली में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में यूसीसी (UCC) लाएंगे. इसके जरिए बंगाल में 4 शादियों पर भी बैन लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार में माफियाओं का बोलबाला है. उन्होंने कहा कि नई सरकार राज्य में पनप रहे सिंडिकेट, माफिया और गुंडाराज का अंत करेगी. साथ ही बड़े माफियाओं का पर्दाफाश कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा.

हर साल एक लाख नौकरियां देने का वादा

बंगाल की जनता के पास ये सुनहरा अवसर है. अगर इस बार बीजेपी सत्ता में आई तो योग्यता के आधार पर युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश के लौह अयस्क उत्पादन केंद्र की औद्योगिक पहचान बहाल करेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि कुलटी कभी देश में लौह अयस्क उत्पादन का केंद्र हुआ करता था लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इसे बदहाल कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम इस लौह नगरी को फिर उसकी पुरानी पहचान दिलाएंगे, अवैध खनन रोकेंगे, क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले स्पंज आयरन उत्पादन पर प्रभावी रोक लगाएंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल विजय संकल्प: अमित शाह पश्चिम बंगाल में करेंगे चार विशाल जनसभाएं

दो चरणों में मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा. इनमें उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल अंचल के 5 जिले शामिल हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. वहीं दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

12 seconds ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

15 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

22 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

25 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

38 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

48 minutes ago