पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज (27 अप्रैल) शाम को समाप्त हो जाएगा. मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने आक्रामक प्रचार अभियान को ‘सुपर क्लाइमेक्स’ पर पहुंचा दिया है. इसी कड़ी में, ‘मिशन बंगाल’ को धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्य में दो बड़े रोड शो और जनसभाएं करने जा रहे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री आज अपने पूरे चुनावी रंग में नजर आएंगे और बंगाल के दो प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे. उनका शेड्यूल कुछ इस प्रकार है
अमित शाह का यह दौरा दूसरे चरण के मतदान (29 अप्रैल) से पहले बेहद अहम माना जा रहा है. अपने इन रोड शो और जनसभाओं के जरिए वे सीधे तौर पर टीएमसी (TMC) सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधेंगे. भाजपा के चुनाव प्रचार का मुख्य फोकस ‘घुसपैठियों को बाहर निकालने’, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’, और ‘राज्य में कानून-व्यवस्था’ जैसे गंभीर मुद्दों पर टिका हुआ है. इससे पहले भी शाह ने नादिया सहित अन्य जिलों में भयंकर चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए इन्हीं मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था.
ये भी पढ़ें: ‘गृहस्थ बनूंगा, हिंदू आबादी बढ़ाऊंगा…’ कितने बच्चे पैदा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री? नागपुर में बताई अपनी इच्छा
आज शाम चुनाव प्रचार थमने के साथ ही राज्य की 142 विधानसभा सीटों (जिसमें उत्तर और दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, हुगली और 24 परगना शामिल हैं) पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम (EVM) में बंद होने की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी. भाजपा की कोशिश है कि आज अपने शीर्ष नेता अमित शाह के इन मेगा रोड शो के जरिए पार्टी के पक्ष में एक बड़ा और निर्णायक माहौल तैयार किया जाए.
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…