K Annamalai BJP
Tamil Nadu Election 2026: दक्षिण भारत की राजनीति में हलचल तेज हो गई, क्योंकि तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सियासी गठजोड़ में लगी हुई हैं. 23 अप्रैल को होने वाले इस चुनाव के लिए बीजेपी ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.
हालांकि, लिस्ट जारी होते ही एक नया विवाद सामने आया, जब सूची में बीजेपी के कद्दावर नेता, पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई (K. Annamalai) का नाम कैंडिडेट लिस्ट में नहीं दिखा. जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अन्नामलाई और पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है या फिर संगठन उन्हें साइडलाइन करने की तैयारी में है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें कई प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा गया है. डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन को मायलापुर से, वानथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर) से और डॉ. एल. मुरुगन को अवनाशी (एससी) सीट से टिकट दिया गया है.
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के सीट बंटवारे के तहत एआईएडीएमके (AIDMK) को 167 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी (BJP) 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा पीएमके को 18, एएमएमके को 11, टीएमसी(एम) को 5, आईजेके को 2 और अन्य छोटी पार्टियों को एक-एक सीट दी गई है.
बीजेपी नेता अन्नामलाई को इस बार चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी का सोच-समझकर लिया गया फैसला है और उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी नेता अन्नामलाई को इस चुनाव में खास और अहम जिम्मेदारी देते हुए ‘सुपर स्टार प्रचारक’ बनाया गया है. पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाने के बजाय पूरे चुनाव अभियान की कमान सौंपी है, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बना सकें.
ये भी पढ़ें: दक्षिण में BJP का मास्टर प्लान! पीएम मोदी के दौरे से बदलेगा पॉलिटिकल गेम, रोड शो से होगा चुनावी शंखनाद
अन्नामलाई शुरुआत में पुदुचेरी और केरल में प्रचार करेंगे, जहां वे पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां और जनसभाएं करेंगे. इसके बाद 7 अप्रैल से 23 अप्रैल तक वे पूरे तमिलनाडु का दौरा करेंगे. इस दौरान वे राज्य के अलग-अलग इलाकों में जाकर बीजेपी और एनडीए के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे, कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और पार्टी के चुनावी संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे. पार्टी को उम्मीद है कि अन्नामलाई की लोकप्रियता और आक्रामक प्रचार शैली से चुनाव में बड़ा फायदा मिलेगा और एनडीए को मजबूत समर्थन हासिल होगा.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…