चुनाव

काउंटिंग से पहले ही एक्शन मोड में Arvind Kejriwal, सभी 70 उम्मीदवारों की बुलाई बैठक, जानें क्या है वजह

दिल्ली विधानभा चुनाव की वोटिंग के बाद कल यानी की 8 फरवरी को मतगणना होनी है, लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने सभी 70 उम्मीदवारों की आज एक अहम बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता वह खुद करेंगे.

केजरीवाल ने किया चौंकाने वाला दावा

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कुछ एजेंसि‍यां दिखा रही हैं कि एक पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं. पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे. अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है?”

यह भी पढ़ें-  16 प्रत्याशियों को आया फोन…15-15 करोड़ रुपये का ऑफर”, Kejriwal ने लगाए गंभीर आरोप

एग्जिट पोल को फर्जी बताया

उन्होंने आगे कहा, “जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं, ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके. हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा.”

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने एक्स पर एक पोस्ट कहा, “मैं मर जाऊंगा, कट जाऊंगा, लेकिन कभी अरविंद केजरीवाल का साथ नहीं छोडूंगा. उन्होंने अपनी पोस्ट में एक मोबाइल नंबर भी लिखा और कहा कि मुझे इस नंबर से फोन आया. उसने बोला कि उनकी सरकार बन रही है, मंत्री बना देंगे और 15 करोड़ रुपये भी देंगे. ‘आप’ छोड़ के आ जाओ. मैं इनको कहना चाहता हूं कि केजरीवाल ने और ‘आप’ पार्टी ने मुझे इज्‍जत दी है, मैं मरते दम तक अपनी पार्टी को नहीं छोड़ूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 minute ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

1 minute ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

52 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

56 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

56 minutes ago