Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर, बिहार के 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार-गुरुवार की रात हुए एनकाउंटर में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार और गुरुवार की रात एक बड़ा एनकाउंटर हुआ, जिसमें बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए. इस एनकाउंटर में गैंग का सरगना रंजन पाठक भी शामिल था. ये पूरा ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर अंजाम दिया.

क्या है पूरा मामला?

एनकाउंटर 22-23 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे हुआ. पुलिस को इन बदमाशों की लोकेशन मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. जैसे ही पुलिस ने इन्हें घेरने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और इस मुठभेड़ में चारों बदमाशों को गोली लगी.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल हालत में सभी को रोहिणी के डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस सूत्रों की माने तो ये सभी अपराधी लंबे समय से बिहार में कई संगीन मामलों में संलिप्त थे और दिल्ली में छिपे हुए थे.

मारे गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई

  • रंजन पाठक (25) – निवासी मलहई, सीतामढ़ी, बिहार
  • बिमलेश महतो उर्फ साहनी (25) – निवासी रतनपुर, बजपट्टी, सीतामढ़ी
  • मनीष पाठक (33) – निवासी मलहई, सुरसंड, सीतामढ़ी
  • अमन ठाकुर (21) – निवासी शेरपुर, करावल नगर, दिल्ली

पुलिस का क्या कहना है?

इस ऑपरेशन को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये एक बड़ी सफलता है क्योंकि रंजन पाठक जैसे खतरनाक अपराधी को पकड़ना बेहद जरूरी था. एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read