चुनाव

Bihar Election 2025: 2005 से पहले शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते थे- नीतीश कुमार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में गुरुवार को जारी पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई पहुंचे और एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने 2005 से पहले की सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते थे.

पहले सड़कें खस्ता हालत में थीं- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया. कहा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी सरकार 24 नवंबर 2005 को सत्ता में आई थी और 20 साल से सत्ता में है. इन 20 वर्षों में हमारी सरकार ने बिहार में विकास कार्य किया.

पूर्व की सरकारों को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य को बहुत बुरी हालत में छोड़ दिया था. लोग शाम के बाद बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस नहीं करते थे, अक्सर सांप्रदायिक झगड़े होते थे. शिक्षा सीमित थी, बहुत कम बच्चे पढ़ते थे और स्वास्थ्य सेवाएं अपर्याप्त थीं. सड़कें खस्ता हालत में थीं और बिजली बहुत कम जगहों पर उपलब्ध थी. हम लोगों के पहले वाली सरकार का मुख्य धंधा था. उसके बाद हमारी सरकार आई तो हम लोगों ने सभी के हित में काम किया.

डबल इंजन की सरकार में भय का माहौल नहीं

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार का विकास कर रही है, हमारी सरकार में किसी प्रकार से डर और भय का माहौल नहीं है, शांति का माहौल है.

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर काम किया, नए-नए स्कूल खोले गए. बच्चों को स्कूल लाने के लिए साइकिल योजना की शुरुआत की. 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली की. पहले स्वास्थ्य सेवा बहुत खराब थी, स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा मुफ्त कर दी गई. मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई गई. 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनवाई गईं.

रोजगार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया. अब तय किया है कि पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी.

ये भी पढें:Bihar Election 2025: राहुल गांधी की पूर्णिया रैली, बोले- अब ये लोग बिहार में ‘वोट चोरी’ करने की कोशिश कर रहे हैं

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

6 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

47 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago