चुनाव

बंगाल में रिजल्ट से पहले बवाल! CM ममता के सीट पर मतगणना से पहले TMC-BJP में भिड़ंत

मतगणना शुरू होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में तनाव बढ़ गया है. 4 मई को सुबह 8 बजे से पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही खबर आई कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर क्षेत्र में माहौल बिगड़ गया. यहां बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ और स्थिति गरमा गई.

हंगामा क्यों हुआ?

मतगणना से पहले कोलकाता के भवानीपुर इलाके में तनाव बढ़ गया, जहां बीजेपी के काउंटिंग एजेंट और टीएमसी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद झड़प हो गई. इस सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं.

बीजेपी के एक एजेंट का कहना है कि कुछ लोगों के पास पहचान पत्र नहीं थे, जबकि वे खुद नियमों का पालन कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वजह माहौल बिगाड़ा जा रहा है और भरोसा जताया कि उनकी पार्टी को अच्छी बढ़त मिलेगी.

चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग

इस चुनाव में 92.47% मतदान हुआ, जो अब तक का सबसे ज्यादा है. हालांकि दक्षिण 24 परगना की फाल्टा सीट पर गड़बड़ियों की शिकायतों के कारण वोटिंग रद्द कर दी गई है. यहां अब 21 मई को दोबारा मतदान होगा. मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रखने के लिए कड़ी सुरक्षा की गई थी. काउंटिंग सेंटरों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की लगभग 200 कंपनियां तैनात हैं, साथ ही राज्य पुलिस भी मौजूद थी. पूरे इलाके की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे.

महिला मतदाताओं की बढ़त

पश्चिम बंगाल के चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा हिस्सा लिया. महिलाओं का मतदान प्रतिशत 92.28% रहा, जबकि पुरुषों का 91.07% और तीसरे लिंग के मतदाताओं का 91.28% दर्ज किया गया. ये आंकड़े दिखाते हैं कि सभी वर्गों ने संतुलित तरीके से भागीदारी की.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

4 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

33 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

2 hours ago