Bharat Express DD Free Dish

4 मई 2026 का पंचांग: शुभ-अशुभ समय और आज के मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 4 May 2026: आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. जानें सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय-चन्द्रास्त, शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग और नक्षत्र की पूरी जानकारी.

Aaj Ka Panchang 4 May 2026: हिंदू धर्म में पंचांग को बेहद अहम माना जाता है. पूजा-पाठ, यात्रा, खरीदारी या किसी नए काम की शुरुआत से पहले लोग पंचांग देखते हैं. इसमें दिन के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और योग की जानकारी मिलती है. सनातन परंपरा में पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण का विचार करके ही कार्य आरंभ किया जाता है.

आज की तिथि और योग

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 4 मई, सोमवार को पड़ रही है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अभिजित मुहूर्त का शुभ संयोग बन रहा है. सूर्योदय सुबह 5:38 पर और सूर्यास्त शाम 6:58 पर होगा. चंद्रोदय रात 9:42 पर तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 6:52 पर रहेगा. तृतीया तिथि 5 मई की सुबह 5:24 तक रहेगी. अनुराधा नक्षत्र सुबह 9:58 तक रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू होगा.

शुभ योग और मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल होते हैं. अभिजित मुहूर्त में पूजा-पाठ और नए काम की शुरुआत शुभ फल देती है. सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:13 से 4:55 तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:45 तक रहेगा. विजय मुहूर्त 2:31 से 3:25 तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6:57 से 7:18 तक रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:38 से 9:58 तक रहेगा. निशिता मुहूर्त रात 11:56 से अगले दिन दोपहर 12:39 तक रहेगा.

अशुभ समय

राहुकाल सुबह 7:18 से 8:58 तक रहेगा. यमगण्ड 10:38 से 12:18 तक और गुलिक काल 1:58 से 3:38 तक रहेगा. दुर्मुहूर्त 12:48 से 1:38 तक रहेगा. वर्ज्य समय दोपहर 4:15 से 6:03 तक और 3:25 से 4:18 तक रहेगा. भद्रा की छाया शाम 4:12 से अगले दिन सुबह 5:24 तक रहेगी. गण्ड मूल सुबह 9:58 से अगले दिन सुबह 5:37 तक रहेगा. बाण योग में मृत्यु बाण रात 10:16 तक और उसके बाद अग्नि बाण पूरी रात प्रभावी रहेगा. विंछुड़ो योग पूरे दिन रहेगा.

ये भी पढ़ें-4 मई 2026 का राशिफल: जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है. शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य सफलता देंगे, जबकि राहुकाल और अशुभ समय में महत्वपूर्ण काम करने से बचना चाहिए. भगवान शिव की उपासना और संकीर्तन से दिन और भी मंगलमय बनेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read