Bihar Mahagathbandhan Break: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में दरार की खबरें सामने आ रही है. सीट बंटवारे पर कांग्रेस और राजद के बीच तलवारें खिची हुई हैं. अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है. बिहार की कई सीटों पर राजद और कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतार चुके हैं. महागठबंधन की ऐसी हालत पर एनडीए के नेता तंज कस रहे हैं.
बताया जा रहा है कि बिहार कांग्रेस के नेताओं और राजद के बीच बातचीत बंद हो चुकी है. आज कांग्रेस कोई बड़ा कदम उठा सकती है. कांग्रेस इस बार पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रही है. राजद ने कई ऐसी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिसपर कांग्रेस ने पहले से ही अपने उम्मीदवार को सिंबल दे चुकी थी. वहीं कई ऐसी सीटें हैं जिसपर आरजेडी ने पहले ही सिंबल दे दिये थे, लेकिन कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतारे. अब इन सीटों पर बीजेपी के अलावा कांग्रेस और आरजेडी के बीच भी चुनावी समर देखने को मिलेगा.
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि ये आरजेडी को फैसला लेना है कि वो अपने उम्मीदवारों के नॉमिनेशन वापस लेगी या कांग्रेस का मुकाबला करेगी. यानी कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है कि आरजेडी को ही अपने उम्मीदवार वापस लेने होंगे. हालात ये हैं कि राजद ने कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ ही अपने उम्मीदवार खड़े कर दिये हैं.
वहीं कांग्रेस आला कमान भी बिहार कांग्रेस पर अपने फैसले लेने की पूरी छूट दे दी है. बताया जा रहा है कि आरजेडी के रवैया से कांग्रेस के नेता नाराज हैं. उन्होंने राहुल गांधी को सारी परिस्थितियों से अवगत करा दिया है.
ये भी पढ़ें- ये क्या ट्विस्ट है? अमित शाह को PK के रिजल्ट का ‘इंतजार’; बोले- नतीजे के बाद होगी बात
यह पहला मौका है जब कांग्रेस हाई कमान ने बिहार के मामले में हस्तक्षेप नहीं करते हुए बिहार कांग्रेस के नेताओं को पूरी छूट दे रखी हो.
वहीं महागठबंधन में एक और दरार पड़ गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी महागठबंधन का साथ छोड़ने का फैसला किया है. उसने बिहार में 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं. इसके बाद यह माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी महागठबंधन से अपने रिश्ते तोड़ लिये हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…