Acharya Pramod Krishnam: बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हमले के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजद के लोग उप मुख्यमंत्री क्या, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर भी हमला कर सकते हैं.
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हमले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह राजद की मानसिकता को दर्शाता है. क्षेत्रीय पार्टी इनका इतिहास गवाह है कि ये लोग शुरू से ही हिंसा करते आ रहे हैं. उप-मुख्यमंत्री क्या ये लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गाड़ियों पर भी हमला कर सकते हैं? इनके लिए कोई नई बात नहीं है.
उन्होंने कहा कि देश की एजेंसियों को भी इनसे सावधान रहने की जरूरत है. ये लोग कब क्या कर सकते हैं, इस बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं.
बता दें कि लखीसराय में विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ. यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब राजद समर्थकों के एक समूह ने उपमुख्यमंत्री के वाहन को घेर लिया. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने काफिले पर पथराव करने का भी प्रयास किया.
घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
ये भी पढ़ें- JNUSU Election: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट की चारों सीट पर जीत, अदिति मिश्रा नई अध्यक्ष, ABVP ने खोई साख
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मुस्लिम समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तोते की तरह बोलते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान मुस्लिम महिलाओं का अपमान और उनके अधिकारों का हनन सर्वविदित है.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही मुस्लिमों का हक छीन रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है. सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो मुस्लिमों को हक दिलाने का काम कर रही है. भाजपा ने तीन तलाक के खिलाफ ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे हर मुस्लिम खुश है.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…
शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…
न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…