उत्तर प्रदेश

लखनऊ के सरोजनीनगर में अद्भुत नज़ारा! विधायक राजेश्वर सिंह पर बरसाए गए फूल, जनता का उमड़ा हुजूम; देखें वायरल वीडियो

MLA Rajeshwar Singh Sarojininagar: लखनऊ के सरोजनीनगर में गुरुवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. इलाके की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक हर तरफ एक ही चर्चा थी कि उनके लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह आज क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं. जैसे ही उनका काफिला सरोजनीनगर के बाजार में दाखिल हुआ, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और व्यापारी हर कोई अपने-अपने तरीके से उनका स्वागत करने को बेताब दिखा.

जब विधायक राजेश्वर सिंह वाहन से उतरे और मंच की तरफ बढ़ने लगे, तब भीड़ में मौजूद समर्थक उत्साह से झूम उठे. हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने उन पर फूल बरसाने शुरू कर दिए. कोई गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां उछाल रहा था तो कोई उन्हें माला पहना रहा था. पूरा माहौल पीले रंग में रंग गया था.

लोगों ने फूलों से किया सत्कार

इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह हाथ जोड़कर बार-बार लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते दिखे. उनके चेहरे पर एक सादगी भरी मुस्कान थी और लोगों के प्रति स्नेह का भाव साफ झलक रहा था. उन्होंने मंच पर पहुंचकर भीड़ की ओर देखा और कुछ क्षण तक बिना कुछ कहे बस हाथ जोड़कर खड़े रहे.

वीडियो सोशल मीडिया पर किया साझा

विधायक राजेश्वर सिंह ने बाद में अपने इस स्वागत-सत्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे लोग उन्हें फूलों की पंखुड़ियों से नहला रहे हैं और माला पहना रहे हैं. इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उनकी तस्वीर लेने में उत्साहित दिखे.

ये भी पढ़ें- GLF 2025: पूर्वांचल का सबसे बड़ा साहित्यिक महोत्सव, 7-9 नवंबर को गाजीपुर में जुटेंगी हस्तियां, CMD उपेन्‍द्र राय ने की ये अपील

साझा किये गए वीडियो में विधायक राजेश्वर सिंह ने लिखा,

सरोजनीनगर परिवार का यह स्नेह, यह अपनत्व, यह प्रेम…
शब्दों से परे, हृदय की गहराइयों में बसता है.

क्षेत्र के विकास में विधायक हैं गंभीर

सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह हाल के महीनों में लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुनवाई पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं. सड़क, बिजली और अस्पताल से जुड़े कई कामों की मॉनिटरिंग वे खुद कर रहे हैं. शायद यही वजह है कि जनता का यह प्यार हर बार पहले से बढ़कर दिखाई देता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो बंद करने पर बवाल, गृह सचिव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका, रविवार को विशेष बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

5 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

10 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

36 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

1 hour ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago