चुनाव

बिहार चुनाव में इटली को कैसे लगेगा करंट? जमुई में अमित शाह ने बताई ट्रिक

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद दावा किया कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है. जमुई रैली में भीड़ के जोश को देखते हुए अमित शाह ने कहा कि 11 नवंबर को जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ कि करंट इटली तक लगे. बिहार के जमुई में जनसमूह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव के पहले चरण में ही डंके की चोट पर ये ऐलान कर दिया है कि ‘जंगलराज’ भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर आना चाहता है, लेकिन हम उसे आने नहीं देंगे.

राजद-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासन में बारात आती थी, तो बारात के साथ ही उगाही के लिए कुछ लोग कट्टा लेकर आ जाते थे. फिरौती के लिए अपहरण और नरसंहार होते थे, 20 से ज्यादा नरसंहार बिहार में हुए. इस जंगलराज ने बिहार के कल-कारखाने और व्यापार बंद करवा दिए और बिहार को गरीब बनाने का काम किया.

नितीश कुमार ने जंगलराज को खत्म किया

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज को समाप्त कर दिया है. मोदी जी ने 10 साल के अंदर बिहार के हर कोने में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर, रोड, पुल, पुलिया, बिजली के कारखाने, गन्ने की फैक्ट्रियां, इथेनॉल और खाद की फैक्ट्रियां लगाकर विकास की शुरुआत की है.” उन्होंने यह भी कहा कि अगले 5 साल बिहार को विकसित बनाने के 5 साल हैं.

ये भी पढ़ें: PK के मन में फूटा लड्डू! बिहारियों ने क्या किया जो झूम उठे प्रशांत किशोर?

बिहार को नक्सलबाद मुक्त किया

रैली के दौरान बिहार में नक्सवाद पर कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “एक जमाने में पूरा जमुई लाल खून और लाल आतंक से सना हुआ था. यहीं नक्सलवादियों ने अपना अड्डा बना रखा था. 150 नक्सलियों ने धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक करके ती न यात्रियों की हत्या कर दी थी. गया, औरंगाबाद और जमुई में इनका ही दबदबा था.”

अमित शाह ने आगे कहा, “ये मोदी जी का ही काम है कि उन्होंने पूरे बिहार से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया. बिहार के कुछ जिले ऐसे थे, जहां 3 बजे तक ही मतदान होता था. नक्सलवाद समाप्त हुआ और इस बार 5 बजे तक वोटिंग तक हो रही है. यहां का चोरमारा गांव, जो मुंगेर-जमुई बॉर्डर पर है, वो 25 साल के बाद नक्सलमुक्त हुआ है.”

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: पुराने प्रयास से मिलेगा लाभ, धन के मामले में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…

42 minutes ago

मिथुन राशि आज का राशिफल: रुकी कारोबारी बातचीत होगी शुरू, अचानक पेमेंट से बढ़ सकता है खर्च

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…

42 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: आय और खर्च में उतार-चढ़ाव, रिश्तों में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज आमदनी और खर्च के…

42 minutes ago

सिंह राशि आज का राशिफल: पुराने सौदों से खुल सकता है धन का रास्ता, विदेश से जुड़े काम के योग

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज रुके काम दोबारा शुरू…

43 minutes ago