PK Appeals Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. जिसमें एक दर्जन मंत्री से लेकर कई महत्वपूर्ण चेहरे शामिल हैं.
इस दौरान बेतिया में भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बिहार की जनता से अपील करते हु कहा कि दूसरे चरण में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान जरूर करें. क्योंकि आपका मतदान ही गरीबों को मुफ्त अनाज देता है. मुफ्त बिजली की व्यवस्था है. मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है और यहीं वोट महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजता है.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने मतदाताओं से एनडीए को जीत दिलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस दूसरे चरण के मतदान में हमारा कटिहार विधानसभा क्षेत्र शामिल है. 2005 से लेकर लगातार कटिहार के मतदाताओं ने मुझे कटिहार विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया. हमारी डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के लिए विकास कर रही है और जिस तरह से केंद्र सरकार की योजनाओं को कटिहार में उतारा गया है, निश्चित तौर पर कटिहार के मतदाताओं में इसका असर देखने को मिला है.
दूसरे चरण के चुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने लोगों से रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने की बात कही. उन्होंने लोगों से बिहार में बदलाव के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करिए. उन्होंने आगे कहा कि जैसे पहले चरण में लोगों ने वोट किया है उससे भी ज्यादा बढ़-चढ़कर वोट करिए.
वहीं दिल्ली ब्लास्ट पर प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के समय इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. उससे बिहार के लोगों को विचलित नहीं होने की जरूरत है. प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहारियों को बिहार के मुद्दे पर वोट करने की जरूरत है. देश की सुरक्षा के लिए बिहार और देश के लोगों को संसद में लोगों को भेजा है. पक्ष-विपक्ष सबकुछ वहां ही है. सुरक्षा राष्ट्र का विषय है. सरकार उचित कार्रवाई करेगी.
बिहार चुनाव में 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान हो चुका है. बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने मतदान किया. उन्होंने अपने रिकॉर्ड तोड़ जीत का दावा करते हुए कहा कि मैं यहां से 50 हजार के अंतर से जीतने जा रहा हूं. एनडीए एक बार फिर बारी बहुमत से सरकार बनाएगी.
ये भी पढ़ें- फिर दहली दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट, 9 की मौत, अब तक क्या-क्या हुआ?
वहीं बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी अपना मतदान किया. उन्होंने एनडीए सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. कई बूथों पर मशीन खराब है. यह लोकतंत्र में गलत है.
बता दें कि, बिहार चुनाव में 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को समाप्त हो गया था. आज 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस चुनाव में कई चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…