PK Appeals Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. जिसमें एक दर्जन मंत्री से लेकर कई महत्वपूर्ण चेहरे शामिल हैं.
इस दौरान बेतिया में भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बिहार की जनता से अपील करते हु कहा कि दूसरे चरण में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान जरूर करें. क्योंकि आपका मतदान ही गरीबों को मुफ्त अनाज देता है. मुफ्त बिजली की व्यवस्था है. मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है और यहीं वोट महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजता है.
#WATCH बेतिया, बिहार: भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा, “सभी से अनुरोध है कि दूसरे चरण में 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें। आपका मतदान बिहार के गरीबों को मुफ्त अनाज देता है। मुफ्त इलाज की व्यवस्था देता है। मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है। प्रत्येक महिला के खाते में 10 हजार जाते हैं।… pic.twitter.com/LujvHXuq9f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने की जीत की अपील
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने मतदाताओं से एनडीए को जीत दिलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस दूसरे चरण के मतदान में हमारा कटिहार विधानसभा क्षेत्र शामिल है. 2005 से लेकर लगातार कटिहार के मतदाताओं ने मुझे कटिहार विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया. हमारी डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के लिए विकास कर रही है और जिस तरह से केंद्र सरकार की योजनाओं को कटिहार में उतारा गया है, निश्चित तौर पर कटिहार के मतदाताओं में इसका असर देखने को मिला है.
#WATCH | #BiharElections | कटिहार, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “बिहार विधानसभा के इस दूसरे चरण के मतदान में हमारा कटिहार विधानसभा क्षेत्र शामिल है। 2005 से लेकर लगातार कटिहार के… pic.twitter.com/3ZJVTYAytg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
प्रशांत किशोर ने शिक्षा के लिए वोट करने की अपील
दूसरे चरण के चुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने लोगों से रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने की बात कही. उन्होंने लोगों से बिहार में बदलाव के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करिए. उन्होंने आगे कहा कि जैसे पहले चरण में लोगों ने वोट किया है उससे भी ज्यादा बढ़-चढ़कर वोट करिए.
#WATCH पटना, बिहार: दिल्ली ब्लास्ट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “चुनाव के समय में इस तरह की बातें यदा कदा होती रहती है। उससे बिहार के लोगों को विचलित होने की जरूरत नहीं है। बिहार का चुनाव है बिहार के मुद्दे पर वोट होना चाहिए। सुरक्षा के लिए बिहार और देश के लोगों… pic.twitter.com/Qr41hMgTcp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
बिहार के मुद्दों पर दें वोट- प्रशांत किशोर
वहीं दिल्ली ब्लास्ट पर प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के समय इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. उससे बिहार के लोगों को विचलित नहीं होने की जरूरत है. प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहारियों को बिहार के मुद्दे पर वोट करने की जरूरत है. देश की सुरक्षा के लिए बिहार और देश के लोगों को संसद में लोगों को भेजा है. पक्ष-विपक्ष सबकुछ वहां ही है. सुरक्षा राष्ट्र का विषय है. सरकार उचित कार्रवाई करेगी.
मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने रिकॉर्ड तोड़ जीत का किया दावा
बिहार चुनाव में 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान हो चुका है. बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने मतदान किया. उन्होंने अपने रिकॉर्ड तोड़ जीत का दावा करते हुए कहा कि मैं यहां से 50 हजार के अंतर से जीतने जा रहा हूं. एनडीए एक बार फिर बारी बहुमत से सरकार बनाएगी.
#WATCH | बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने कहा, “…मैंने मतदान से पहले देवताओं को प्रणाम किया… यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन ज़्यादा देरी नहीं हुई। हरसिद्धि के मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।… https://t.co/QPn5H9LtQq pic.twitter.com/2cLKkafOhS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
ये भी पढ़ें- फिर दहली दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट, 9 की मौत, अब तक क्या-क्या हुआ?
पप्पू यादव ने पूर्णिया में डाला वोट
वहीं बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी अपना मतदान किया. उन्होंने एनडीए सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. कई बूथों पर मशीन खराब है. यह लोकतंत्र में गलत है.
#WATCH पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। कई बूथों पर मशीन खराब है। लोकतंत्र में ये गलत है… सीमांचल कोसी जिसके साथ खड़ा रहता है सरकार उसकी बनती है।” https://t.co/uZ8GvYlA8S pic.twitter.com/MCNoxg80uX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
बता दें कि, बिहार चुनाव में 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को समाप्त हो गया था. आज 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस चुनाव में कई चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




