चुनाव

Bihar Elections 2025: लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बिक्रम सीट से अनिल कुमार सिंह को बनाया उम्मीदवार

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में चल रहे खींचतान का अब पटाक्षेप होने वाला है. लंबी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने देर रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में कांग्रेस ने अपने 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.

चुनाव आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों के ऐलान के बाद सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में काफी उठा-पटक देखने को मिला. अब आखिरकार महागठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे की स्थिति साफ होती दिख रही है.

महागठबंधन का यह है सीट बंटवारे का फॉर्मूला

सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में तय फॉर्मूले के हिसाब से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 15 सीटें मिलेगी. जबकि भाकमा माले को 20 सीटें दिए जाने की संभावना है.

कांग्रेस के द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी किए जाने के बाद से ही पार्टी के भीतर टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी. बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस समर्थकों में टिकटों के लिए मारपीट तक देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस का ‘शर्मनाक इतिहास’! 3 DGP जा चुके हैं जेल; पूरन कुमार केस के बीच चर्चा में आए

कांग्रेस ने इन्हें बनाया अपना उम्मीदवार

कांग्रेस के द्वारा जारी 48 उम्मीदवारों की सूची में कई बड़े नाम भी शामिल हैं. बिक्रम सीट से कांग्रेस ने अनिल कुमार सिंह को उतारा है. दरअसल बिक्रम सीट को लेकर ही पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट देखने को मिली थी.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. यह सूची कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित की गई है.

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र (संख्या) उम्मीदवार का नाम चरण
1 बगहा (4) जयेश मंगल सिंह दूसरा
2 नौतन (6) अमित गिरी दूसरा
3 चनपटिया (7) अभिषेक रंजन दूसरा
4 बेतिया (8) वासी अहमद दूसरा
5 रक्सौल (10) श्याम बिहारी प्रसाद दूसरा
6 गोविंदगंज (14) शशि भूषण राय (गप्पू राय) दूसरा
7 रीगा (23) अमित कुमार सिंह टुन्ना दूसरा
8 बथनाहा (SC-24) अभियंता नवीन कुमार दूसरा
9 बेनीपट्टी (32) नलिनी रंजन झा दूसरा
10 फुलपरस (39) सुभोध मंडल दूसरा
11 फोर्ब्सगंज (48) मनोज विश्वस दूसरा
12 बहादुरगंज (52) प्रो. मसवर आलम (प्रो. मुशब्बिर आलम) दूसरा
13 कदवा (64) शकील अहमद खान दूसरा
14 मनिहारी (ST-67) मनोहर प्रसाद सिंह दूसरा
15 कोरहा (SC-69) श्रीमती पुनम पासवान दूसरा
16 सोनबरसा (SC-74) श्रीमती सरिता देवी पहला
17 बेनीपुर (80) मिथिलेश कुमार चौधरी पहला
18 सकरा (SC-92) उमेश राम पहला
19 मुजफ्फरपुर (94) बिजेंद्र चौधरी पहला
20 गोपालगंज (101) ओम प्रकाश गर्ग पहला
21 कुचायकोट (102) हरि नारायण कुशवाह पहला
22 लालगंज (124) आदित्य कुमार राजा पहला
23 वैशाली (125) अभियंता संजीव सिंह पहला
24 राजा पाकर (SC-127) श्रीमती प्रतिभा कुमारी पहला
25 रोसड़ा (SC-139) ब्रज किशोर रवि पहला
26 बछवारा (142) शिव प्रकाश गरीब दास पहला
27 बेगूसराय (146) श्रीमती अमिता भूषण पहला
28 खगड़िया (149) डॉ. चंदन यादव पहला
29 बेलदौर (150) मिथिलेश कुमार निषाद पहला
30 भागलपुर (156) अजीत कुमार शर्मा दूसरा
31 सुल्तानगंज (157) लालन यादव दूसरा
32 अमरपुर (159) जितेंद्र सिंह दूसरा
33 लखीसराय (168) अमरेश कुमार (अनिश) पहला
34 बरबीघा (170) त्रिसुलधारी सिंह पहला
35 बिहार शरीफ (172) उमैर खान पहला
36 नालंदा (176) कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया” पहला
37 हरनौत (177) अरुण कुमार बिंद पहला
38 कुम्हरार (183) इन्द्रदीप चन्द्रवंशी पहला
39 पटना साहिब (184) शशांत शेखर पहला
40 बिक्रम (191) अनिल कुमार सिंह पहला
41 बक्सर (200) संजय कुमार तिवारी पहला
42 राजपुर (SC-202) विश्वनाथ राम पहला
43 चेनारी (SC-207) मंगल राम दूसरा
44 करगहर (209) संतोष मिश्रा दूसरा
45 कुटुंबा (SC-222) राजेश राम दूसरा
46 औरंगाबाद (223) आनंद शंकर सिंह दूसरा
47 वजीरगंज (234) अवधेश कुमार सिंह दूसरा
48 हिसुआ (236) श्रीमती नीतू कुमारी दूसरा

कन्हैया कुमार ने गुरुवार को दिये थे सीट बंटवारे के संकेत

कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने गुरुवार को ही संकेत दिये थे कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है. जिसके बाद आज गुरुवार-शुक्रवार की रात कांग्रेस के द्वारा 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

7 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

7 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

7 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

7 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

7 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

7 hours ago