Bihar Elections 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने भारत माता की जय के नारों के साथ भाषण की शुरुआत की और कहा कि वह बिहार के लोगों के बड़े कर्जदार हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला और जंगलराज के मुद्दे को फिर से उठाया.
पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा है और यह पर्व सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश और दुनिया का गौरव है. उन्होंने छठी मैया की पूजा को मां की भक्ति, ममता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कराया जाए ताकि हर बिहारी को गर्व महसूस हो.
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी पर आरोप लगाया कि वे छठ महापर्व का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोट पाने के लिए कोई छठी मैया का अपमान कैसे कर सकता है? उन्होंने जनता से पूछा कि क्या बिहार और हिंदुस्तान ऐसा अपमान सहन करेगा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के लिए छठ पूजा सिर्फ एक ड्रामा है और ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए.
ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: पीएम मोदी ने कहा मुजफ्फरपुर की लीची जितनी मीठी, यहां की जनता की बोली
इसी कड़ी में मोदी ने महागठबंधन पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये लोग बाहर से एक दिखते हैं लेकिन अंदर लड़ाई मची हुई है. इनका साथ तेल और पानी जैसा है. ये एक ही ग्लास में रहते हैं लेकिन मिलते नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार महागठबंधन की सबसे बड़ी हार होगी और एनडीए की सबसे बड़ी जीत होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…