Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“विपक्ष ने वोट के लिए छठ महापर्व का अपमान…” महागठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने छठ महापर्व को यूनेस्को सूची में शामिल कराने की बात कही.

PM Modi Bihar Rally

Bihar Elections 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने भारत माता की जय के नारों के साथ भाषण की शुरुआत की और कहा कि वह बिहार के लोगों के बड़े कर्जदार हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला और जंगलराज के मुद्दे को फिर से उठाया.

छठ पर्व पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा है और यह पर्व सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश और दुनिया का गौरव है. उन्होंने छठी मैया की पूजा को मां की भक्ति, ममता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कराया जाए ताकि हर बिहारी को गर्व महसूस हो.

कांग्रेस और आरजेडी पर आरोप

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी पर आरोप लगाया कि वे छठ महापर्व का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोट पाने के लिए कोई छठी मैया का अपमान कैसे कर सकता है? उन्होंने जनता से पूछा कि क्या बिहार और हिंदुस्तान ऐसा अपमान सहन करेगा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के लिए छठ पूजा सिर्फ एक ड्रामा है और ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: पीएम मोदी ने कहा मुजफ्फरपुर की लीची जितनी मीठी, यहां की जनता की बोली

महागठबंधन पर तीखा हमला

इसी कड़ी में मोदी ने महागठबंधन पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये लोग बाहर से एक दिखते हैं लेकिन अंदर लड़ाई मची हुई है. इनका साथ तेल और पानी जैसा है. ये एक ही ग्लास में रहते हैं लेकिन मिलते नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार महागठबंधन की सबसे बड़ी हार होगी और एनडीए की सबसे बड़ी जीत होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital