उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. वहीं, मिल्कीपुर में भी भाजपा की जीत तय है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” और इसी वजह से मिल्कीपुर में भाजपा उम्मीदवार चंद्रभान पासवान बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी गुंडागर्दी से जनता त्रस्त है. सत्ता में न रहने पर भी सपा के लोग गुंडागर्दी करते हैं और अगर सत्ता में आ जाएं, तो अराजकता का माहौल बना देते हैं.
मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय है. उनकी नैया डूब रही है. सपा को अगर खुद को बचाना है, तो उन्हें गुंडों, माफिया और दंगाइयों का साथ छोड़ना होगा, लेकिन ऐसा करना उनके लिए संभव नहीं है. इसी कारण जनता भी उन्हें छोड़ रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी “समाप्तवादी पार्टी” बनती जा रही है.
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि अगर आईटी सेक्टर को छोड़ दिया जाए, तो प्रदेश में सबसे अधिक रोजगार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में ही उपलब्ध हैं. इस उद्योग के जरिए गांवों, कस्बों और शहरों में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री की पीएम एफएमई (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन) योजना के तहत 35% तक अनुदान दिया जाता है. इस योजना का विस्तार जरूरी है और सरकार इसके लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है.
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए कच्चे माल की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि-आधारित क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं. सरकार ने इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और उद्यमियों की सहायता के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू किया है. इससे निवेशकों को तेजी से लाइसेंस, अनुमतियां और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं.
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उत्तर प्रदेश देशभर में तीसरे स्थान पर है. मौर्य ने कहा कि पिछले महीने प्रदेश में इस योजना के तहत परियोजना प्रस्तावों की स्वीकृति का स्ट्राइक रेट 98% था, जिससे यूपी देश में पहले स्थान पर आ गया है.
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को पीएम एफएमई योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जनपद स्तर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में चुना जाएगा. इस योजना के तहत तकनीकी ज्ञान, कौशल प्रशिक्षण और अन्य सहायता सेवाओं के माध्यम से उद्यमियों की क्षमता विकसित की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…