उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड कलाकारों ने संगम में पावन डुबकी लगाकर योगी सरकार की सराहना की

महाकुंभ नगर: महाकुंभ में बड़ी संख्या में आम और खास सभी लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता संजय मिश्रा महाकुंभ पहुंचे. सभी कलाकारों ने इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की और यहां के माहौल को अविस्मरणीय बताया.

संगम में डुबकी लगाना सौभाग्य की बात: राजकुमार राव

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी पत्रलेखा मां गंगा के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं. राजकुमार राव ने कहा, “मैं संगम में डुबकी लगाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. हम पिछली बार भी महाकुंभ में आए थे. पत्रलेखा और मैं मां गंगा के प्रति समर्पित हैं. हम परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरे हुए हैं. जो भी यहां स्नान कर सकता है, वह सौभाग्यशाली है. भगवान की कृपा से हमें यह अवसर मिला है.”

सालों से यहां आने की इच्छा थी: नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं सालों से यहां आना चाहती थी. यह एक अनोखा अनुभव है. आखिरकार, आज मैंने डुबकी लगा ली. यहां का माहौल अविश्वसनीय है. मैंने अपने जीवन में इससे बड़ा जनसमूह कभी नहीं देखा. सरकार ने इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया है, यह काबिले-तारीफ है.

समय होता तो यहीं घर बना लेता: संजय मिश्रा

मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा ने महाकुंभ के माहौल को अद्भुत बताते हुए कहा, “यहां भारी भीड़ है, लेकिन फिर भी सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं. अगर मेरे पास समय होता, तो मैं यहीं अपना घर बना लेता.”

महाकुंभ में स्नान के साथ संतों का आशीर्वाद लेना भी जरूरी: मालिनी अवस्थी

प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे केवल त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान तक ही सीमित न रहें, बल्कि संतों का आशीर्वाद भी लें. मालिनी अवस्थी ने कहा, “महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का उद्देश्य सिर्फ स्नान करना नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लेना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का संदेश पूरे विश्व में गया है कि जो इस पावन अवसर पर स्नान नहीं करेगा, वह इस सौभाग्य से वंचित रह जाएगा. इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

5 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

8 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

19 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

22 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

29 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

34 minutes ago