फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election-2024) से पहले बरेली ( Bareilly ) सीट पर भाजपा अपनों का ही विरोध झेल रही है. इस बार यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों को साधने का दावा करने वाली सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के लिए ये बरेली सीट पर रार बड़ी मुसीबत बन गया है. दरअसल इस बार भाजपा ने इस सीट से 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का टिकट काटकर छत्रपाल गंगवार को टिकट दे दिया है. इसी के बाद से संतोष गंगवार के समर्थक पार्टी से नाराज चल रहे हैं और संगठन हो या स्थानीय विधायक कोई भी छत्रपाल के समर्थन में प्रचार करने के लिए तैयार नहीं है. इसी के बाद छत्रपाल ने टिकट वापस करने की चेतावनी तक दे दी है. इसी को लेकर पार्टी में लगातार टेंशन बनी हुई है.
बता दें कि छत्रपाल गंगवार (Chhatrapal Gangawar) छात्रसंघ से जुड़े रहे हैं. उन्होंने इस मामले में संगठन नेताओं से खुलकर नाराजगी जाहिर की है और टिकट वापस करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि मुझे चुनाव लड़वाने में कोई मदद नहीं कर रहा है, यही रहा तो मैं अपना टिकट वापस कर दूंगा. बता दें कि इस बार भाजपा ने 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का टिकट काटकर छत्रपाल गंगवार को दे दिया है. इसी के बाद से पार्टी के लोग ही उनका विरोध कर रहे हैं. दरअसल बरेली लोकसभा में 23 लाख मतदाता है जिसमें से 35 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स हैं तो वहीं लगभग साढ़े 3 लाख कुर्मी मतदाता हैं. इसी जातिगत समीकरण को देखते हुए बीजेपी ने पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार को प्रत्याशी बनाया लेकिन उनके खिलाफ हो रहे विरोध को देखते हुए कहा जा रहा है कि पार्टी उनसे टिकट वापस ले सकती है.
ये भी पढ़ें-Gonda News: घर के बाहर खेलती 11 साल की बालिका से रेप, POCSO एक्ट में 15 साल के लड़के पर केस
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बरेली के लिए आने वाले 72 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं. जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ता छत्रपाल गंगवार को लेकर विरोध कर रहे हैं, उसके देखते हुए उनका टिकट कट सकता है औऱ उनकी जगह पर मेयर उमेश गौतम को टिकट दिया जा सकता है. बताया जा रहा है कि उमेश गौतम काफी वक्त से सांसदी के टिकट के लिए प्रयासरत हैं. अगर ऐसा होता है तो उनकी किस्मत खुल जाएगी और उनका प्रयास कामयाब भी हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…