देश

कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका के पास कैसे चला गया… विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खोली कांग्रेस-DMK की पोल

S. Jaishankar on katchatheevu Island: कच्चाथीवू द्वीप को लेकर देश में नया विवाद छिड़ गया है. पीएम मोदी के हमले के बाद कांग्रेस की ओर से भी इस पर जवाब दिया गया. अब इस पूरे मामले को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार 1 अप्रैल को प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कच्चाथीवू का मामला अचानक सामने नहीं आया है यह एक जीवंत मुद्दा है. संसद में भी इस पर बहस की जाती है.

जयशंकर ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके दोनों ने इस मामले को लेकर जो रूख अपनाया वह समझ से परे हैं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने इसे मामले पर मुझे कई बार पत्र लिखा है. मैंने भी उनको 21 बार इस मामले पर जवाब दिया है. उन्होंने आगे कहा कि कच्चाथीवू मामले को आप पूरी तरह से नहीं जानते होंगे. भारत ने श्रीलंका के साथ 1974 में समझौता किया. मैरीटाइम सीमा के समय हुए इस समझौते के दौरान यह द्वीप श्रीलंका के पास चला गया.

भारत को ऐसे हुआ नुकसान

विदेश मंत्री ने कहा कि तत्तकालीन कांग्रेस सरकार के इस फैसले से मछुआरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. पिछले 20 साल में 6 हजार से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका हिरासत में ले चुका है. उस समय के प्रधानमंत्रियों ने इस मामले में बेरूखी दिखाई जिसका परिणाम है कि आज यह द्वीप भारत के पास नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले INDIA का शक्ति प्रदर्शन, ‘महारैली’ के जरिए EC के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें

कांग्रेस बोली- चीन घुसपैठ पर बोले पीएम

बता दें कि तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने आरटीआई के जरिए कच्चाथीवू द्वीप को लेकर सरकार से जानकारी मांगी थी. इसके बाद उन्होंने मिली जानकारी के आधार पर कहा कि पंडित नेहरू कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंको को देने के इच्छुक थे. इसके बाद इसको लेकर पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि कच्चाथीवू द्वीप कांग्रेस ने श्रीलंका को सौंप दिया था. मामले में कांग्रेस ने पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी की चीन की घुसपैठ जवाब दें.

ये भी पढ़ेंः देश के 4 राज्यों में बारिश-तूफान से 5 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, Photos में देखें तबाही का मंजर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago