चुनाव

भाजपा नेता किरीट सोमैया का दावा- महाराष्ट्र में वोट जिहाद के लिए हुई 125 करोड़ रुपये की फंडिंग, हवाला ट्रांजेक्शन के जरिए महाराष्ट्र गांवों में भेजे गए पैसे

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वोट जिहाद के लिए करोड़ों की फंडिंग का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मैंने तीन दिन पहले ही बताया था कि वोट जिहाद के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग कहां से हुई और कहां दी गई, इसका जल्द ही खुलासा करूंगा.

37 अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए

पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा, “मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए. सिर्फ चार दिन में 125 करोड़ रुपये से अधिक रकम इन अकाउंट में जमा की गई. इसके बाद सिराज अहमद और मोईन खान ने अलग-अलग 37 अकाउंट में वापस पैसे ट्रांसफर किए और फिर इसे निकाल भी लिया गया. कुल मिलाकर 2,500 बैंक ट्रांजेक्शन किया गया, जिसमें 125 करोड़ पैसे भेजे गए और इतने ही निकाल भी लिए गए.”

हवाला ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे भेजा

किरीट सोमैया ने दावा करते हुए बताया, “इन पैसों को हवाला ट्रांजेक्शन के जरिए महाराष्ट्र और मुंबई के अलग-अलग गांवों में भेजा गया. सिराज अहमद और मोईन खान ने 17 किसानों का आधार कार्ड चोरी किया और फिर मालेगांव में उनके नाम से अकाउंट खोला गया. जब इस मामले में एक किसान को पता चला तो वह बैंक गया, लेकिन वहां भी उसे नहीं सुना गया और बाद में उसने छावनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.”


ये भी पढ़ें: Maharashtra Election: BJP नेताओं के बाला साहेब ठाकरे के अंदाज में प्रचार करने पर शिवसेना (UBT) ने जताई आपत्ति, संजय राउत ने साधा निशाना


किरीट सोमैया ने वोट जिहाद का जिक्र करते हुए कहा, “चार दिनों के अंदर करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया और इसके बाद से दोनों आरोपी सिराज अहमद और मोईन खान गायब हैं. इस मामले को लेकर हमारी ओर से इलेक्शन कमीशन, सीबीआई, ईडी में शिकायत की गई है. इन पैसों का इस्तेमाल वोट जिहाद के लिए किया गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

8 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago