चुनाव

Bihar: भाजपा का ‘मोदी मित्र डिजिटल योद्धा अभियान’ शुरू, विकास गाथा को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य

BJP Bihar Campaign: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने डिजिटल राजनीति को नई ऊंचाई देने के लिए शनिवार को ‘मोदी मित्र डिजिटल योद्धा अभियान’ की शुरुआत की. पटना में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा के बिहार सोशल मीडिया प्रकोष्ठ और आईटी विंग ने इस अभियान को औपचारिक रूप दिया.

इसका मुख्य उद्देश्य हर विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार डिजिटल योद्धाओं को तैयार करना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और बिहार की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हर घर तक पहुंचाएंगे. हजारों की संख्या में जुटे युवा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे भाजपा के विकास मॉडल को जन-जन तक फैलाएंगे.

नेताओं के संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह अभियान केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि जन-जागरण का सबसे प्रभावी डिजिटल माध्यम साबित होगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए सरकार की योजनाओं और पीएम मोदी के विजन को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है.

जायसवाल ने विपक्षी कांग्रेस-राजद शासनकाल की याद दिलाते हुए बताया कि तब बिहार में उद्योग ठप थे, युवाओं को पलायन करना पड़ता था और कानून-व्यवस्था ध्वस्त थी. लेकिन आज एनडीए के नेतृत्व में बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है. वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. गांव-गांव तक सड़कें बनीं, हर घर बिजली पहुंची और अब ‘मोदी मित्र’ जैसे अभियानों से लोकतंत्र को मजबूत किया जाएगा.

तकनीकी रूपरेखा और लक्ष्य

आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने अभियान की तकनीकी रूपरेखा पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि भाजपा का आईटी विंग अब बिहार के गांव स्तर तक सक्रिय हो जाएगा. हर विधानसभा से 10 हजार मोदी मित्रों को प्रशिक्षित कर डिजिटल टूल्स के माध्यम से कंटेंट क्रिएशन और शेयरिंग पर फोकस किया जाएगा.

मालवीय के अनुसार, यह अभियान जनता और भाजपा के बीच डिजिटल पुल का काम करेगा, जो विकास गाथा को वायरल बनाएगा. समारोह में युवाओं की भारी भीड़ ने उत्साह दिखाया, जो बिहार की राजनीति में डिजिटल क्रांति की शुरुआत का संकेत देता है.

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में 378 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की गई शुरू

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

3 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

15 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

39 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago