चुनाव

विधानसभा चुनाव में ‘आप’दा मुक्त हो जाएगी देश की राजधानी दिल्ली : डॉ. दिनेश शर्मा

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज त्रिलोकपुरी एवं न्यू अशोक नगर की अलग-अलग विशाल जनसभा में संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में देश की राजधानी दिल्ली की जनता ‘आप’दा से मुक्त होने जा रही है. दस साल में दिल्ली को बदहाल बनाने वाली इस पार्टी से राजधानी की जनता को इस बार निजात मिल जाएगी. वे जितने बडे बहुमत से जीते थे उनकी उतनी ही बड़ी हार होगी. राजधानी की जनता इस बार दो बार होली मनाने जा रही है.

खांसी और कुर्सी दोनों जा रही हैं-  दिनेश शर्मा

राजधानी में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ठंड जा रही है और इसके साथ ही मफलर मैन की खांसी और कुर्सी दोनों ही चली जाएगी. दिल्ली की जनता का एक एक वोट उनकी झूठ और पाखण्ड की राजनीति को हमेशा के लिए समाप्त कर देगा. छोटी गाड़ी और साधारण घर में रहने की बात करने वालों ने अपने रहने के लिए शीशमहल बनवा दिया और जनता को बदहाली में ढकेल दिया था.

भाजपा के पक्ष में आंधी चल रही है- शर्मा

शराब घोटाले में तो पार्टी का पूरा शीर्ष नेतृत्व ही जेल की हवा खा आया है. सांसद ने कहा कि दिल्ली में इस बार भाजपा के पक्ष में आंधी चल रही है. विपक्ष दिल्ली को लेकर दोफाड़ हो चुका है. यूपी के दो लड़के दिल्ली आकर अलग हो गए हैं. अखिलेश यादव जहां केजरीवाल के लिए दिल्ली में वोट मांग रहे हैं वहीं राहुल गांधी केजरीवाल को भ्रष्टाचारी बता रहे हैं. आज केजरीवाल राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड घोटाले के आरोपी बता रहे हैं. मोदी को रोकने के लिए एक हुए विपक्षी नेताओं में अब आपस में ही सिर फुटव्वल हो रही है.

दिल्ली की बदहाली का आलम ये है कि पता ही नहीं चलता है कि सड़क है भी कि नहीं है. नलों से बदबूदार पानी आता है जिसे पीना तो दूर भी छूना भी मुश्किल है. यमुना को साफ करने का वायदा आज 10 साल के बाद भी पूरा नहीं हुआ है. केजरीवाल 10 साल बाद भी जनता से यमुना को साफ करने का झूठा वायदा करते नजर आ रहे हैं. भाजपा वायदे नहीं काम करना जानती है. केजरीवाल के मित्र अखिलेश यादव भाजपा की योगी सरकार के वायदों के हकीकत में बदलने के कारण ही संगम में एक दो नहीं बल्कि 11 डुबकी लगाकर आए हैं, क्योंकि वहां पर पानी पूरी तरह से साफ है. इतना ही नहीं, यूपी के मुख्यमंत्री ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कुभ स्नान किया है.

केजरीवाल को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि क्या आज दिल्ली के सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना में एक भी डुबकी लगा सकते हैं. डॉ. शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ के सहारे सब्जबाग दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है. कूड़े का पहाड़ कम करने का वायदा करने वालों ने कूड़े के पहाड़ की ऊचाई बढ़ दी .

स्कूल बनाने में भ्रष्टाचार हुआ- दिनेश शर्मा

दिल्ली में स्कूलों को बनाने के नाम पर भी घोटाला कर डाला. आज दिल्ली शिक्षा के मामले में आखिरी पायदान पर है. दिल्ली को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं रखी है. केजरीवाल सरकार ने जनता के हित के लिए नहीं बल्कि अपने सुख साधन जुटाने का काम किया है. दिल्ली की इनकी सरकार काम नहीं करती थी बल्कि टकराव के नए नए रास्ते खोजती थी. उनकी मंशा रहती है कि काम केन्द्र सरकार करें और वोट का श्रेय आम आदमी पार्टी ले. अगर काम केन्द्र की भाजपा सरकार को ही करना है तो फिर दिल्ली में केजरीवाल की नहीं बल्कि भाजपा सरकार की जरूरत है. दिल्ली को भी अब डबल इंजन की सरकार के लाभ मिलने का समय आ गया है.

देश की राजधानी को अर्बन नक्सल मानसिकता से बचाने की जरूरत है. कांग्रेस और आप ऐसे दल हैं जो विदेशी शह पर देश को बदनाम करते हैं. भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में केन्द्र सरकार ने आयकर में छूट की मांग भी पूरी कर दी है. अब 12 लाख तक कोई कर नहीं देना होगा. सभा के बाद अशोक नगर और त्रिलोकपुरी के बाजारों में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया.

यह भी पढ़ें- ‘दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी’, केजरीवाल के आरोपों पर PM मोदी का बड़ा बयान; 5 फरवरी को होगा चुनाव

इस अवसर पर दिल्ली पूर्वी के पूर्व महापौर श्याम अग्रवाल, असम गण परिषद के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र प्रसाद वैश्य, मंडल भाजपा न्यू अशोक नगर के अनिल शर्मा (मंडल अध्यक्ष), राहुल सिंह (महामंत्री), दिनेश रस्तोगी (उपाध्यक्ष), हेमंत सिरोही (उपाध्यक्ष), सचिन गुप्ता (अध्यक्ष युवा मोर्चा), जयराम धामा (उपाध्यक्ष), दया राम (मंडल मंत्री), केशर देवी (मंडल मंत्री), संजीव सिंह जी (निगम पार्षद), रेखा शर्मा (जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा), निक्की सिंह (पूर्व निगम पार्षद) आदि उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

7 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago