कार और ट्रेलर में भीषण टक्कर.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार और ट्रेलर की आपस में हुई इस भिड़ंत के बाद अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हाथीनाला थाना इलाके के रानीताली में यह हादसा हुआ है.छत्तीसगढ़ से आ रही तेज रफ्तार कार की ट्रेलर से टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई.
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेलर अचानक से डिवाइडर क्रॉस करने लगा, तभी सामने से आ रही कार उसमें जा घुसी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि उसके परखच्चे उड़ गए और हर तरफ खून बिखर गया.
-भारत एक्सप्रेस
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…