Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी’, केजरीवाल के आरोपों पर PM मोदी का बड़ा बयान; 5 फरवरी को होगा चुनाव

Delhi Election 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में एक रैली के दौरान कहा कि ‘दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी’ और ‘आप’ पार्टी के झूठे आरोपों का खंडन किया. उन्होंने दिल्लीवासियों से बीजेपी को वोट देने की अपील की.

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Slum Area in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी पार्टियां पूरी ताकत से अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगी हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरके पुरम में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दिल्ली में ‘एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी’.

‘आप’ पार्टी के आरोपों का खंडन

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार आरोप लगा रहे थे कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो वह दिल्ली की झुग्गियां तोड़ देगी. इस पर पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा कि दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं टूटेगी और ना ही कोई जनहित योजना बंद होगी. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहती, बल्कि बजट में उसका इंतजाम भी करती है.

पूर्वांचल, बिहार के लोगों के लिए राहत

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उन्हें पूर्वांचल और बिहार के लोगों से कई संदेश मिल रहे हैं, जो दिल्ली में भाजपा की सरकार की उम्मीद करते हैं. मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा पूर्वांचल और बिहार के लोगों की मदद करती रहेगी. उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे दिल्ली की सेवा का मौका दें और भाजपा को अपनी सरकार बनाने का अवसर प्रदान करें.

मध्यम वर्ग के लिए आया अच्‍छा बजट

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पेश हुए बजट को लेकर कहा कि यह मध्यम वर्ग के लिए एक राहत देने वाला बजट है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 12 लाख तक की आय वाले लोगों को अब भारी टैक्स से राहत मिल रही है, जबकि पहले के समय में यह टैक्स बहुत अधिक होता था.

‘आप’ पार्टी को लेकर कड़ा संदेश

पीएम मोदी ने दिल्ली में ‘आप’ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में ‘आप-दा’ सरकार नहीं आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में ‘आप’ पार्टी ने दिल्ली का नुकसान किया है और अब जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है. मोदी ने आरोप लगाया कि ‘आप’ पार्टी अपनी झूठी घोषणाओं से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब जनता उनके झूठ को सहन नहीं करेगी.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital