चुनाव

भाजपा ने बंगाल में पहना जीत का ताज…अब 22 राज्यों में NDA सरकार, जानिए कैसे देश के सियासी नक्शे पर चढ़ा भगवा रंग

BJP’s Election Victory: 4 मई 2026 का दिन भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. भाजपा ने ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के दम पर बंगाल में पहली बार सरकार बनाने का गौरव हासिल किया है. पार्टी को यहाँ 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला है. यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि 2021 में भाजपा के पास केवल 77 सीटें थीं, जिसमें इस बार 130 सीटों का भारी इजाफा हुआ है. ममता बनर्जी का अभेद्य किला इस बार मोदी की लहर और अमित शाह की चुनावी बिसात के आगे टिक नहीं पाया.

देश के 22 राज्यों में एनडीए का राज

बंगाल की इस जीत के साथ ही देश के राजनीतिक नक्शे पर भाजपा और एनडीए (NDA) का प्रभाव और अधिक बढ़ गया है. अब देश के कुल 22 राज्यों में एनडीए गठबंधन की सरकारें काबिज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं का असर उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर तक साफ देखा जा रहा है. दूसरी ओर, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन (INDIA Bloc) का दायरा अब काफी कम हो गया है और वह केवल 6 राज्यों तक ही सिमट कर रह गया है.

असम-पुदुचेरी में फिर खिला कमल

केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि असम और पुदुचेरी में भी भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है. यहाँ भाजपा ने अपनी सत्ता विरोधी लहर को मात देते हुए शानदार वापसी की है और दोबारा अपनी सरकारें रिपीट की हैं. असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास की रफ्तार ने जनता का भरोसा फिर से जीता है, वहीं पुदुचेरी में भी गठबंधन की सरकार ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. यह दिखाता है कि जनता अब निरंतरता और स्थिर शासन को प्राथमिकता दे रही है.

इंडी अलायंस का सिकुड़ता दायरा

इस चुनाव परिणाम ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. बंगाल जैसा बड़ा राज्य हाथ से निकलने के बाद अब यह गठबंधन मुख्य रूप से केरल (जहाँ उन्हें हालिया जीत मिली है), तमिलनाडु और कुछ अन्य राज्यों तक ही सीमित रह गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष के पास अब एकजुट होकर नई रणनीति बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, क्योंकि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा हर बीतते दिन के साथ और अधिक शक्तिशाली होता जा रहा है.

देश का नया परिदृश्य: कहां किसकी सरकार?

वे राज्य, जहाँ अब भाजपा या उसके सहयोगी दलों (NDA) की सरकारें हैं:

क्षेत्र राज्य (जहां भाजपा/NDA की सरकारें हैं)
उत्तर भारत: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली
मध्य भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
पश्चिम भारत: गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र (गठबंधन), गोवा
पूर्वोत्तर भारत: असम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम
पूर्वी भारत: बिहार (गठबंधन), ओडिशा, पश्चिम बंगाल (नया)
दक्षिण भारत: आंध्र प्रदेश (गठबंधन), पुदुचेरी (गठबंधन)

  • देश की 78% आबादी और 72+ भू-भाग पर अब BJP+ का राज

चुनाव से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण फैक्ट्स:

वोट प्रतिशत: बंगाल में भाजपा का मत प्रतिशत पहली बार 45% के पार पहुंच गया है, जो टीएमसी के पारंपरिक वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी को दर्शाता है.

महिला वोटर: ‘लाडली लक्ष्मी’ जैसी योजनाओं की तर्ज पर बंगाल में किए गए वादों ने महिला मतदाताओं को भाजपा की ओर खींचा है.

संगठनात्मक जीत: सुनील बंसल और उनकी टीम द्वारा बूथ स्तर पर की गई ‘1 लाख बैठकें’ इस जीत का मुख्य आधार बनीं.

यह भी पढ़िए: बंगाल में अब भाजपा सरकार: पार्टी के लिए कैसे ‘भगीरथ’ साबित हुए मोदी, जानिए वो रणनीति जिसने बदल दी सत्‍ता

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

15 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

18 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

34 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

44 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

45 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

56 minutes ago