PM Modi Mission UP
PM Modi Mission UP: असम और बंगाल में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने सभी को इस जीत की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला. पीएम मोदी ने विपक्ष को नारी विरोधी बताते हुए कहा कि उन्हें अब महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से सभी प्रमुख विपक्षी दलों को आइना दिखाते हुए महिलाओं का सम्मान करने की बात कही.
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ नारी शक्ति है. जो अब भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. लेकिन नारी शक्ति के इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने रोकने का काम किया.
पीएम मोदी ने कहा कि इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास नहीं होने दिया. इसलिए मैंने कहा था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसे दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में समाजवादी पार्टी को भी कटघरे में खड़ा किया. पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी को नारी विरोधी बताते हुए कहा कि जिस सपा ने महिलाओं के आरक्षण को संसद में रोका है. उसे भी यूपी की महिलाएं सबक सिखाएंगी. पीएम मोदी ने कहा कि सपा जैसी महिला विरोधी पार्टी कुछ भी कर ले अपने पाप को धुल नहीं पाएगी.
पीएम मोदी ने इस दौरान भारत से कम्युनिस्ट दलों के सफाये पर भी देशवासियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में एक भी ऐसा सूबा नहीं है जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हो. देश से लेफ्ट का पूरा सफाया हो गया है.
उन्होंने इसे देश की बदलती सियासत का नया रुख बताया. पीएम मोदी ने कहा कि ये सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है ये सोच का बदलाव है. यह बताता है कि आज का भारत प्रगति चाहता है ना की हिंसा.
ये भी पढ़ें- अंग से लेकर बंग तक भगवा! पीएम मोदी के इस बयान के क्या हैं मायने?
बता दें कि, आज 4 मई को देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किये गए. जिसमें बंगाल और असम में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है.
-भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…