चुनाव

By-Election Results 2026: गुजरात से त्रिपुरा तक ‘कमल’ की लहर, कर्नाटक में ‘हाथ’ का जादू बरकरार! महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार की ‘पावरफुल’ जीत

By-Election Results 2026: देश के कई राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों की मतगणना पूरी हो गई है. गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है. गुजरात की उमरेठ सीट पर भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 30 हजार से अधिक वोटों से हराया. यह सीट पहले भाजपा विधायक के निधन के कारण खाली हुई थी.

नागालैंड की कोरिडांग सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार दाओचिर आई इम्चेन ने जीत हासिल की. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार को पीछे छोड़ते हुए सीट अपने नाम की. त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भाजपा के जाहर चक्रवर्ती ने सीपीआई (एम) उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया.

कर्नाटक में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत

कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. यहां कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेटी ने भाजपा प्रत्याशी को हजारों वोटों के अंतर से हराया. वहीं दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन ने 5,000 वोटों से जीत दर्ज की है.

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर बड़ी जीत

महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की. यह जीत उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है. इसी तरह महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय शिवाजीराव करदीले ने भी बड़ी जीत दर्ज की है.


ये भी पढ़ें: ‘पेड़ा ज़रूर बनेगा…’, असम में जीत के बाद तंज कसते हुए क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?


इन उपचुनावों के नतीजों से साफ है कि कई राज्यों में भाजपा और कांग्रेस दोनों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. कुछ जगहों पर सत्ताधारी दलों ने मजबूती दिखाई, तो कुछ क्षेत्रों में विपक्ष ने भी अच्छी पकड़ बनाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

42 seconds ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago