बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में तमिलनाडु की 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. जिसमें कोयंबटूर लोकसभा सीट से के. अन्नामलाई, चेन्नई साउथ से तमिलिसाई सुंदरराजन और नीलगिरी से एल मुरुगन को टिकट मिला है.
कोयंबटूर- के. अन्नामलाई
पेरमबलुर- टी आर. पारिवेनधर
थोथुक्कुड़ी- नैनर नागेंद्रन
कन्याकुमारी- पॉन. राधाकृष्णन
चेन्नई साउथ- तमिलिसाई सुंदरराजन
चेन्नई सेंट्रल- विनोज पी सेल्वम
वेल्लोर- ए. सी शणमुगम
कृष्णागिरी- सी नरसिम्हन
नीलगिरी- एल मुरुगन
बता दें इससे पहले बीजेपी ने 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. जिसमें 72 उम्मीदवारों के नाम थे. इनमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है. इनके अलावा एक दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इससे पहले 2 मार्च को सत्तारूढ़ पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में 100 से ज्यादा नाम घोषित किए थे, जिनमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…