खेल

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही दिए थे कप्तानी छोड़ने के संकेत, वायरल हुआ था पोस्ट

MS Dhoni In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा ऐलान करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंप दी है. गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह ली है. वह सीएसके के चौथे कप्तान होंगे. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना चेन्नई की कप्तानी कर चुके हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 235 मैचों में सीएसके की कप्तानी की थी जिसमें चेन्नई को 142 मुकाबलों में जीत मिली. जबकि, 90 मैच में हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा एक मैच टाई और दो मैच बेनतीजा रहे.

MS Dhoni ने पहले ही दिए थे संकेत!

42 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने के संकेत कुछ दिनों पहले ही दे दिए थे. 4 मार्च को धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था, जो उस समय खूब वायरल हुआ था. धोनी ने उस पोस्ट में लिखा था, नए सीजन और नई भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता. बने रहें. इस पोस्ट में उन्होंने खुलासा नहीं किया था कि उनका अगला क्या रोल होने वाला है, जिससे फैंस के बीच ये सस्पेंस बना हुआ था. अब उस पोस्ट के 17 दिन बाद ऋतुराज गायकवाड़ के कप्तान बनने के साथ ही वो सस्पेंस खत्म हो गया है. यानी उन्होंने पहले ही कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया था. अब वह आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे.

Can’t wait for the new season and the new ‘role’. Stay tuned!

Posted by MS Dhoni on Monday, 4 March 2024

धोनी का आईपीएल करियर

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार चैंपियन बन चुकी है. धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 250 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 5082 रन दर्ज हैं. आईपीएल में धोनी के नाम 24 फिफ्टी दर्ज है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, MS Dhoni की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे सीएसके की कप्तानी

IPL 2024, CSK Full Squad, Schedule: आईपीएल 2024 से पहले जानें चेन्नई सुपर किंग्स का फूल स्क्वॉड, मैच टाइमिंग, मैच शेड्यूल, अंक तालिका और अन्य डिटेल्स

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago