Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बीजेपी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, कोयंबटूर से अन्नामलाई को उतारा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है.

PM Modi and annamalai

बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में तमिलनाडु की 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. जिसमें कोयंबटूर लोकसभा सीट से के. अन्नामलाई, चेन्नई साउथ से तमिलिसाई सुंदरराजन और नीलगिरी से एल मुरुगन को टिकट मिला है.

इन चेहरों को बीजेपी ने दिया टिकट

कोयंबटूर- के. अन्नामलाई
पेरमबलुर- टी आर. पारिवेनधर
थोथुक्कुड़ी- नैनर नागेंद्रन
कन्याकुमारी- पॉन. राधाकृष्णन
चेन्नई साउथ- तमिलिसाई सुंदरराजन
चेन्नई सेंट्रल- विनोज पी सेल्वम
वेल्लोर- ए. सी शणमुगम
कृष्णागिरी- सी नरसिम्हन
नीलगिरी- एल मुरुगन

दूसरी लिस्ट में ये नाम शामिल

बता दें इससे पहले बीजेपी ने 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. जिसमें 72 उम्मीदवारों के नाम थे. इनमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है. इनके अलावा एक दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इससे पहले 2 मार्च को सत्तारूढ़ पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में 100 से ज्यादा नाम घोषित किए थे, जिनमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital