चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: देवरिया और कुशीनगर से बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, भाजपा के खिलाफ उतारा इनको

Lok Sabha Elections-2024: देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. इस बार सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं तो वहीं इनमें से तीन चरणों के चुनाव हो भी चुके हैं. तो दूसरी ओर अन्य सीटों पर नामांकन व प्रचार जारी है. कई सीटों पर राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर रहे हैं. इसी बीच आज यानी गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक और लिस्ट जारी की है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कुशीनगर और देवरिया सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

बसपा ने बताया है कि कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से संदेश यादव उर्फ मिस्टर को प्रत्याशी घोषित किया गया है. गौरतलब है कि कुशीनगर से भाजपा पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-Akash Anand: “अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा…” पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की आई पहली प्रतिक्रिया, मायावती के फैसले पर कही ये बड़ी बात

मौजूदा सांसद विजय दुबे पर ही भाजपा ने भरोसा जताया है, जबकि देवरिया से रमापति त्रिपाठी का टिकट काट कर शशांक मणि त्रिपाठी को उतारा है. तो वहीं सपा ने कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है. मालूम हो कि बसपा ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है वहां एक जून को मतदान होगा और लोकसभा चुनाव के लेकर परिणाम 4 जून को घोषित होंगे.

एक बार बसपा काट चुकी है टिकट

बता दें कि संदेश यादव जिला पंचायत सदस्य हैं. देवरिया में वह 11 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. वह देवरिया जिले के खुखुंदू के रहने वाले हैं और उनके पिता आनंद यादव सलेमपुर से 1993 में विधायक भी रह चुके हैं. 2022 में भी बसपा ने संदेश को रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया था.

संदेश ने 2005 में राजनीति में कदम रखा था और खुखुंदू से ग्राम प्रधान भी चुने गए. उनकी पत्नी भी दो बार ग्राम प्रधान रह चुकी हैं. संदेश ने बीए और बीएड किया है तो वहीं परिवार में माता-पिता, पत्नी के साथ ही एक बेटा और दो बेटियां हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

21 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

24 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago