अजब-गजब

OMG! 29 साल के इस शख्स ने पेड़ों के साथ किया कुछ ऐसा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया नाम

Guinness World Records 2024: दुनिया में कई ऐसे लोग है जो विश्व रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने की ख्वाहिश रखते हैं. लेकिन ऐसा कर कोई बच्चों का खेल नहीं है. रिकॉर्ड चाहे खाने-पीने का हो या फिर अतरंगी चीजों का हो उसमें भी मेहनत की जरूरत होती है. ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड घाना के 29 साल के एक छात्र ने बनाया है जिसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि ऐसी चीजों के लिए भी अवॉर्ड दिए जाते हैं.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

कुछ लोग विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सोशल मीडिया पर ऐसी अनोखी चीजें करते है जो दिखने में तो आसान लगती है लेकिन उसे करने में हालत खराब हो जाती है. ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड एक छात्र ने बनाया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं अबू बकर ताहिरू की जिन्होंने 1 घंटे के अंदर 1,123 पेड़ों को गले लगाने का रिकॉर्ड बनाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं. जिसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ताहिरू के कारनामे का एक वीडियो भी शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

कहा बना ये अनोखा रिकॉर्ड

इस वीडियो को अमेरिका के अलबामा में Tuskegee National Forest में देखा गया है. यह रिकॉर्ड उतना आसान नहीं था क्योंकि इसमें क्वालीफाई करने के लिए ताहिरू को एक मिनट में 19 पेड़ों को गले लगाने की औसत गति बनाए रखनी थी. इसके अलावा वीडियो में यह भी देखा जा रहा था कि वह एक-एक कर सभी पेड़ों को गले लगा रहे हैं या नहीं. साथ ही पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर भी डिस्क्वालिफाई हो सकते थे.

ये भी पढ़ें:यहां KGF से भी ज्यादा सोना, ‘अंतरिक्ष’ के करीब शहर, लेकिन पहुंचते ही फटने लगती है दिमाग की नसें..!

खिताब जीतकर क्या बोले ताहिरू

ताहिरू ने 1 घंटे के अंदर 1,123 पेड़ों को गले लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है. जिसके बाद ताहिरू ने कहा है कि विश्व रिकॉर्ड हासिल करना फायदेमंद है. क्योंकि यह पर्यावरण के प्रति लोगों का प्यार बढ़ाने और पेड़ों के बारे में सोचने का एक संकेत भी है. वीडियो को अब तक 29 हजार लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है.

लोगों ने किया कमेंट

वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर ढ़ेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा है आपकी परफॉर्मेंस को सैल्यूट, पर मुझे नहीं लगता कि ये कोई रिकॉर्ड भी है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये क्या बकवास है, मैं इससे भी ज्यादा पेड़ों को गले लगा सकता हूं. एक अन्य यूजर ने लिखा, पता नहीं गिनीज को क्या हो गया है. आजकल ये किसी को भी अवॉर्ड देने लगे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago