Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी सियासी दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में पार्टियां लगातार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है. रविवार (24 मार्च) को बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. बीएसपी ने सहारनपुर सीट से माजिद अली को टिकट दिया है. माजिद अली कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद को टक्कर देंगे.
बीएसपी ने अमरोहा, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर रामपुर समेत 16 सीटों पर उम्मीदवारों को उतार दिया है. बसपा के पूर्व नेता और सांसद दानिश अली के खिलाफ अमरोहा सीट से मायावती ने मुदाहिद हुसैन को उतारा है. हाल ही में बीएसपी ने दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया था. जिसके बाद दानिश अली कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
सहारनपुर- माजिद अली
अमरोहा- मुजाहिद हुसैन
मेरठ- देववृत्त त्यागी
बागपत- प्रवीण बंसल
गौतमबुद्ध नगर- राजेन्द्र सिंह सोलंकी
बुलन्दशहर (SC)- गिरीश चन्द्र जाटव
आंवला- आबिद अली
पीलीभीत- अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू
शाहजहांपुर (SC)- डा. दोदराम वर्मा
कैराना- श्रीपाल सिंह
मुजफ्फरनगर- दारा सिंह प्रजापति
बिजनौर- विजेन्द्र सिंह
नगीना (SC)- सुरेन्द्र पाल सिंह
मुरादाबाद- मोहम्मद इरफान सैफी
रामपुर- जीशान खान
सम्भल- शौलत अली
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने सपा के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ा था. जिसमें बहुजन समाज पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी. राज्य में सात चरणों में मतदान होंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. 1 जून को सातवें यानी कि आखिरी चरण का मतदान और 4 जून को नतीजे आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…