वोटिंग के दौरान पंक्ति में खड़े मतदाता..
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान बुधवार (5 फरवरी) की सुबह 7:00 बजे से जारी है. राजधानी के मतदाताओं में अपनी नई सरकार चुनने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आईं. सुबह 9:00 बजे तक पहले दो घंटे के मतदान के आंकड़े सामने आ चुके हैं.
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9:00 बजे तक दिल्ली में कुल 8.10% मतदान हुआ है. विभिन्न जिलों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार है…
दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा प्रदान की गई थी, जिसमें 7,553 पात्र मतदाताओं में से 6,980 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
राजधानी की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी. वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस बार मतदान के लिए 13,766 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें महिला, दिव्यांग और युवा मतदानकर्मियों द्वारा संचालित 70-70 विशेष पोलिंग स्टेशन भी शामिल हैं. इसके अलावा, दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं.
अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9:00 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुआ है. इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, क्योंकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है.
मुस्तफाबाद में प्रमुख उम्मीदवार-
BJP: करावल नगर के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट
कांग्रेस: पूर्व विधायक के बेटे हसन मेहदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दिल्लीवासियों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा-
“दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे जोश के साथ भाग लेने और अपना बहुमूल्य वोट देने का आग्रह करता हूं.”
प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा-
“पहली बार वोट करने वाले सभी युवा मित्रों को मेरी विशेष शुभकामनाएं. याद रखें—पहले मतदान, फिर जलपान!”
इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से की अपील, बोले- ‘पहले मतदान, फिर जलपान’
-भारत एक्सप्रेस
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…