चुनाव

Delhi CM: निर्वाचित विधायकों में से ही होगा नया मुख्यमंत्री, 19 फरवरी को बैठक; जानिए BJP अध्यक्ष ने क्या कहा

Delhi CM News: दिल्ली में नए सीएम का नाम 19 फरवरी को फाइनल हो सकता है. इसके लिए भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री के नाम का चयन करेंगे. आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी पुष्टि की.

बता दें कि दिल्‍ली के हालिया विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कुल 70 में से 48 सीटें जीती है, और वह करीब 27 साल बाद दिल्‍ली की सत्ता में वापसी कर रही है. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि भाजपा दिल्‍ली में मुख्यमंत्री किसे बनाएगी?

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी 2025 को हो सकता है. पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से ही होगा. चूंकि इस बार भाजपा ने 71% सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है, तो दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह के लिए बड़ा भव्य आयोजन होगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा के शीर्ष नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं डिप्टी सीएम भी शामिल हो सकते हैं.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

मुख्यमंत्री के लिए प्रमुख नाम

बहरहाल, दिल्‍ली के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. भाजपा ने अपने संभावित मुख्यमंत्री के लिए 6 विधायकों के नाम सबसे आगे रखे हैं. ये नाम पार्टी के पुराने चेहरों में से हैं और राजनीतिक समीकरणों के आधार पर इनका चयन हो सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने 15 विधायकों के नाम पर विचार किया है, जिनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. इन नामों में से मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे. यह तय किया जाएगा कि दिल्ली के सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को मंत्री बनाया जाए. इसके अलावा, जातिगत समीकरणों और अन्य राजनीतिक रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए नाम तय किए जाएंगे.

सीएम पद की रेस में ये नेता

मुख्यमंत्री पद की रेस में भाजपा के 6 प्रमुख विधायक सबसे आगे हैं. इनमें शामिल हैं:

  1. रविंद्र इंद्रराज सिंह
  2. शिखा राय
  3. प्रवेश वर्मा
  4. विजेंद्र गुप्ता
  5. राजकुमार भाटिया
  6. जितेंद्र महाजन

BJP विधायक दल की बैठक

भारत एक्सप्रेस को सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक 19 फरवरी 2025 को हो सकती है. इस बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा.

बढ़ती जा रही भाजपा की ताकत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है. अब भाजपा और NDA की सरकार देश के 21 राज्यों में हो गई है. 2018 में भी भाजपा और NDA की सरकार 21 राज्यों में थी. 2020 में दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) को 60 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार AAP सिर्फ 22 सीटों तक सिमट गई. वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं मिली.

यह भी पढ़िए: दिल्ली में सीएम चेहरे का ऐलान करेगी बीजेपी? विधायक दल की बैठक जल्द

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

19 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago