Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi CM News: दिल्ली में सीएम चेहरे का ऐलान 18 फरवरी को करेगी बीजेपी? विधायक दल की बैठक जल्द

Delhi CM Candidate: दिल्ली सीएम के नाम पर भाजपा मध्य प्रदेश-राजस्थान की तरह सरप्राइज कर सकती है. हालांकि, दिल्ली में बिहारी नेता का डिप्टी CM बनना लगभग तय माना जा रहा है. इसके लिए 3 नेताओं की चर्चा हो रही है.

Delhi BJP CM Race

फोटो: दिल्ली भाजपा के बड़े चेहरे

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है. 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के समय से ही लोगों में दिल्ली के सीएम चेहरे की चर्चा है. सीएम कौन होगा, इस सवाल का जवाब अब मिलने जा रहा है, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी ने मंत्रिमंडल के गठन की कवायद तेज कर दी है.

PM नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे से लौट चुके हैं. शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया था कि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद दिल्ली में 18 या 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी.

भारत एक्सप्रेस के सूत्रों के मुताबिक, BJP विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे हो सकती है. इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. अगर विधायक दल की बैठक कल ही हुई तो पर्यवेक्षक का नाम आज रात तक अनाउंस हो सकता है.

दिल्ली BJP प्रदेश मुख्यालय में बैठक होने जा रही है, जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि दिल्ली की नई सरकार अब जल्द शपथ ले सकती है.

यह भी पढ़िए: दिल्ली में शपथ ग्रहण की सामने आई तारीख! BJP के शीर्ष नेतृत्व ने अपना काम कर लिया पूरा

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital