चुनाव

Delhi Election 2025: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र-2, ऑटो ड्राइवर से लेकर दलित छात्रों के लिए किए तमाम वादे

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संकल्प पत्र-2 आज (21 जनवरी ) जारी कर दिया है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला.

बीजेपी के संकल्प पत्र-2 के बड़े वादे

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि जरूरतमंदों को केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी.

दिल्ली के युवाओं को राज्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिया एकमुश्त 15000 की वित्तीय सहायता देने के साथ ही परीक्षा केंद्र तक की यात्रा लागत और दो अटेंप्ट तक के आवेदन शुल्क दिए जाएंगे.

दिल्ली में तकनीकी और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्टाइपेंड योजना शुरू करेंगे. जिसके अंतर्गत आईटीआई, स्किल सेंटर, पॉलिटिक्स आदि में पढ़ रहे अनुसूचित जाति के छात्रों को 1000 का प्रति माह भत्ते का ऐलान.

ऑटो टैक्सी ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन, जिसके अंतर्गत 10 लाख तक का बीमा, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा. ऑटो ड्राइवरों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृति और रियायती वाहन बीमा.

डोमेस्टिक वर्कर्स के लिए डोमेस्टिक वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन,जिसके अंतर्गत 10 लाख तक का जीवन बीमा, 5 लाख तक दुर्घटना बीमा और बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति.

मातृत्व लाभ के रूप में 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव.

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या दोगुनी करने का वादा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

32 seconds ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

31 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

1 hour ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago