चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP के ‘संकल्प पत्र’ का पार्ट-3, जानें क्या वादे किए

Delhi BJP Sankalp Patra: आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पार्टी BJP के ‘संकल्प पत्र’ का पार्ट—3 रिलीज कर दिया. ‘संकल्प पत्र’ के तीसरे हिस्से में गृह मंत्री ने मोहल्ला क्लीनिक, दिल्ली प्रदूषण, दिल्ली में कूड़े-कचरे, टैंकर माफिया, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 47 फास्ट्रैक कोर्ट,मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर केजरीवाल पर निशाना भी साधा. उन्होंने आमजन के लिए कई वादे भी किए.

संकल्प पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं अन्य दलों का नाम लिए बगैर इतना जरूर बताना चाहता हूं कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है. विशेषकर 2014 से मोदीजी ने देश के अंदर संकल्पों को पूरा करने का प्रयास किया है.

उन्होंने कहा कि हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं. बीजेपी कोरे वादे नहीं करती है. एक लाख आठ हजार लोगों ने अपना सुझाव दिया. 62 प्रकार के समूहों की बैठक की गई. ये सुझाव, दिल्ली का बजट और दिल्ली का रिक्वायरमेंट ध्यान में रखकर संकल्प पत्र बनाया गया है.

‘संकल्‍प’ पत्र में अमित शाह की बड़ी बातें

  • दिल्‍ली को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त सरकार देंगे
  • दिल्‍ली के युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरी देंगे
  • 1700 अवैध कॉलोनियों को वैध करेंगे, मालिकाना हक देंगे
  • 13 हजार सील की गई दुकानों को दोबारा खोलेंगे
  • श्रमिकों को 10 हजार की वित्‍तीय सहायता देंगे
  • मजदूरों को 5 लाख का दुर्घटना बीमा देंगे
  • दिल्लीवासियों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिलेगा
  • दिल्ली में यमुना रिवर फ्रंट स्थापित करेंगे
  • 13 हजार बसों को ई-बसों में बदलेंगे
  • रेहड़ी-पटरी वालों को भी आर्थिक मदद देंगे

‘गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ का गठन करेंगे: शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गिग वर्कर्स के लिए ‘गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ का गठन करेंगे, जिसके अंतर्गत उन्हें 10 लाख तक का जीवन बीमा, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृति एवं रियायती वाहन बीमा प्रदान करेंगे.

भाजपा ने किया टेक्सटाइल वर्कर्स के कल्याण का वादा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर ₹10 लाख तक का जीवन बीमा, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और ‘टेक्सटाइल वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ का गठन किया जाएगा.

‘मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर हुआ था घोटाला‘

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘आप’ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर घोटाला किया गया. दिल्ली के अस्पतालों में बेड की संख्या डबल करने, 24 घंटे स्वच्छ जल, शुद्ध हवा देने का वादा भी आपने पूरा नहीं किया. करप्शन मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन आपके जितने भी एमएलए, एमपी, आप और आपके मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में ही जेल गए. बेल को क्लीन चीट बताकर आप आरोपों से बच नहीं सकते हैं. आज पूरी दिल्ली की जनता कूड़े से परेशान है. दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वादा भी किया था, लेकिन खिलाड़ी आज भी उसे खोज रहे हैं.

‘केजरीवाल ने प्रदूषण नहीं हटाया, रोज प्रेस कॉन्फ़्रेंस कीं’

गृहमंत्री अमित शाह ने मौजूदा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दो बहुत बड़े काम किए हैं- हर दिन तीन प्रेस कॉन्फ़्रेंस करना और दूसरे राज्यों पर प्रदूषण का आरोप लगाना. इसके अलावा, प्रदूषण के समाधान के लिए कुछ नहीं किया.

भाजपा के ‘संकल्‍प’ पत्र में किए गए वादे

  • दिल्ली में भी आयुष्‍मान योजना लागू करेंगे
  • गरीब महिलाओं को 500 में गैस सिलेंडर देंगे
  • हर महिला को 2500 रुपये हर माह मिलेंगे
  • ‘आप’ सरकार के घोटालों की जांच के लिए SIT गठित कराएंगे
  • ऑटो टैक्‍सी ड्राइवर का इश्‍योरेंस
  • केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
  • प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15 हजार रुपये की मदद

यह भी पढ़िए: गणतंत्र दिवस 2025 पर सीबीआई के 31 अधिकारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक प्रदान

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago