चुनाव

Delhi Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें कौन-कौन से बड़े नेता करेंगे प्रचार और क्यों है ये सूची खास?

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 40 प्रमुख नेताओं को शामिल किया है. भाजपा ने चुनाव आयोग को इन नेताओं के नाम भेजकर जानकारी दी है कि ये नेता पार्टी के चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

राष्ट्रीय नेताओं को मिली प्राथमिकता

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक चिट्ठी लिखकर चुनाव आयोग को इस सूची के बारे में अवगत कराया. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में जगह पाने वाले प्रमुख नेता हैं.

मुख्यमंत्रियों की भी बड़ी भागीदारी

भाजपा ने अपने कई प्रमुख मुख्यमंत्रियों को भी इस लिस्ट में शामिल किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी स्टार प्रचारकों के रूप में मैदान में उतारा जाएगा.

चुनाव प्रचार में प्रमुख चेहरों की भूमिका अहम

भाजपा द्वारा घोषित ये स्टार प्रचारक पार्टी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार अभियान को गति देंगे. उनकी उपस्थिति से पार्टी को मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद है.


इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई के खरघर में ISKCON मंदिर के उद्घाटन के दौरान किया संबोधन


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

5 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

21 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

39 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

48 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

49 minutes ago