Mahakumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 2025 इस बार पहले से कहीं बड़ा और भव्य है. आगामी 45 दिनों तक यहां दुनिया के सबसे बड़े सार्वजनिक जमावड़े का आयोजन होगा. इस बार करीब 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के यहां आने की उम्मीद है. श्रद्धालु गंगा, यमुन और सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिससे इस महाकुंभ के आयोजन को और बेहतर और व्यवस्थित बनाया जा सके.
कुंभ मेला, जो हर 12 साल में एक बार होता है, एक धार्मिक और सांस्कृतिक महापर्व है. इसे “पुर्ण कुंभ” कहा जाता था, लेकिन 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे “महाकुंभ” के नाम से पहचान दी. इस मेला का आयोजन प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) में होता है, जो हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यधिक पवित्र स्थान माना जाता है.
प्रयाग के संगम पर स्नान करने से व्यक्ति के पाप धुलने और मोक्ष प्राप्ति का विश्वास है. इस बार का महाकुंभ खास है, क्योंकि प्रयागराज में इस आयोजन के दौरान विशाल और अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है.
प्रशासन ने महाकुंभ को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं. सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. खासतौर पर इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पहले से कहीं अधिक होने का अनुमान है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया है.
महाकुंभ में सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं. यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आस्था और धरोहर को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है.
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…