चुनाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की EC से मांग, कहा- केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर लगाई जाए रोक

दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजधानी में राजनीति गरमा गई है. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर मिलने वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. इस बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही चुनाव आयोग के पास पहुंच गए और केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर बैन लगाने की मांग

बीजेपी की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर बैन लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है. यह बयान न सिर्फ भारत के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाता है.

सीतारमण ने केजरीवाल के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यह हरियाणा के लोगों का अपमान है, जिन्होंने अपने मुख्यमंत्री को चुना है. उन्होंने पूछा, “कैसे एक पूर्व मुख्यमंत्री, किसी दूसरे मुख्यमंत्री पर नरसंहार जैसे गंभीर आरोप लगा सकता है?”

केजरीवाल की राजनीति हताशा भरी और जहरीली

इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल थे. भूपेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति हताशा भरी और जहरीली हो गई है. उन्होंने दावा किया कि आप पार्टी निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ काम कर रही है. बीजेपी ने चुनाव आयोग को केजरीवाल का बयान सौंपा, जिसमें उन्होंने पानी में जहर होने का दावा किया है.

दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) की लीगल टीम ने कहा कि अगर केजरीवाल का दावा गलत पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए. कांग्रेस ने यह भी कहा कि अगर यमुना में सचमुच जहर है, तो बीजेपी पर कार्रवाई होनी चाहिए.


ये भी पढ़ें- Delhi Election: यमुना में जहर या सियासत का कहर? CM आतिशी की शिकायत पर EC ने हरियाणा से मांगी रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago