चुनाव

Karnataka : पूर्व पीएम के बेटे और पोते के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज, महिला कुक ने लगाए गंभीर आरोप

Karnataka News: कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. महिला रेवन्ना परिवार के घर में कुक का काम करती थी. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसने जब एचडी रेवन्ना के घर कुक काम काम शुरू किया था, उसके कुछ महीने बाद ही वह उसका यौन शोषण करने लगे थे. इसके अलावा उनके बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना उसकी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करते थे.

हासन से सांसद हैं प्रज्ज्वल रेवन्ना

बता दें कि एच.डी. रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे हैं. वहीं प्रज्वल रेवन्ना हासन से मौजूदा सांसद हैं. 33 वर्षीय प्रज्ज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. रेवन्ना के घर कुक का काम करने वाली महिला की शिकायत के आधार पर जिले के होलेनरासीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

महिला कुक ने लगाए आरोप

पीड़िता ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया कि काम शुरू करने के चार महीने बाद रेवन्ना उनका यौन उत्पीड़न करने लगे जबकि प्रज्ज्वल रेवन्ना उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके अश्लील बातें करते थे. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उनके साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों की जान को भी खतरा है.

यह भी पढ़ें- मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर दर्ज हुई FIR, बीजेपी को लेकर दिया था ये विवादित बयान

SIT करेगी मामले की जांच

कर्नाटक सरकार ने महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नागलक्ष्मी चौधरी द्वारा सरकार को लिखे पत्र के बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े एक कथित सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

4 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

26 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago